{"_id":"6ab045fa945134c4eb0bdee7","slug":"uproar-after-man-lives-with-another-woman-following-marriage-to-sister-in-law-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-173543-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: साली से शादी के बाद दूसरी महिला के साथ रहने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: साली से शादी के बाद दूसरी महिला के साथ रहने पर हंगामा
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। पत्नी की मौत के बाद अपनी साली से शादी करने वाला युवक दूसरी महिला के साथ डिडौली में किराये के मकान में रहने लगा। इसकी जानकारी पत्नी को हुई तो वह परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंच गई। मकान के बाहर हंगामा होने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। बाद में उसके खिलाफ शांति भंग के आरोप में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।
बछरायूं थाना क्षेत्र के मोहल्ला बकाबाद निवासी जयसिंह के बेटे छोटे लाल की करीब 30 वर्ष पहले गाजियाबाद के गोशाला मोहल्ला निवासी राजबाला से शादी हुई थी। बीमारी के चलते राजबाला की मौत हो गई थी। इसके बाद छोटे लाल ने अपनी साली ममता से शादी कर ली। दोनों के तीन बेटियां और एक बेटा है। बताया गया कि करीब दस वर्ष से ममता बच्चों के साथ पति से अलग रह रही है।
पुलिस के मुताबिक, बछरायूं क्षेत्र के आजमपुर गांव निवासी महिला का संबंध छोटे लाल के साथ है। आरोप है कि करीब एक वर्ष से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। इसके बाद दोनों डिडौली में किराये के मकान में साथ रहने लगे।
विज्ञापन
रविवार को इसकी जानकारी ममता को हुई तो वह अपनी मां, बहन और बेटियों के साथ डिडौली पहुंच गई। वहां दोनों को साथ देखकर परिजनों ने विरोध किया और हंगामा शुरू कर दिया। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि डिडौली पुलिस ने छोटे लाल के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया है।