{"_id":"69c83cbfd5bd8546870b6f92","slug":"upda-ceo-will-assess-the-quality-of-ganga-expressway-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-160394-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गंगा एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता परखेंगे यूपीडा के सीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गंगा एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता परखेंगे यूपीडा के सीईओ
Sun, 29 Mar 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज तक जाने वाला यह 594 किमी लंबा एक्सप्रेसवे का निर्माण अंतिम चरण में है। एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता और तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दीपक कुमार गंगा एक्सप्रेस वे का दौरा करेंगे।
अमरोहा जिले के अंतर्गत आने वाली हसनपुर तहसील में एक्सप्रेसवे का लगभग 23.6 किलोमीटर का महत्वपूर्ण हिस्सा पड़ता है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस खंड का सिविल कार्य पूरी तरह से संपन्न हो चुका है। तकनीकी दृष्टि से इसे अंतिम रूप दिया जा चुका है, जिसमें सड़क की फिनिशिंग, मार्किंग और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया है।
क्षेत्र के गांव मंगरौला में एक्सप्रेसवे के लिए एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स का निर्माण किया गया है, जो स्थानीय यात्रियों के लिए मुख्य प्रवेश द्वार का कार्य करेंगे। यात्रियों की सुविधा और सुचारू संचालन के लिए यहीं पर अत्याधुनिक टोल बूथ भी स्थापित किए गए हैं। यूपीडा के एक्सईएन राकेश मोगा ने निरीक्षण की पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार को होने वाले इस उच्च स्तरीय दौरे का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्या एक्सप्रेसवे आम जनता के यातायात के लिए पूरी तरह सुरक्षित और तैयार है।
विज्ञापन
सीईओ दीपक कुमार टोल प्लाजा की कार्यक्षमता, सड़क की गुणवत्ता और यात्री सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण करेंगे। यदि सब कुछ मानकों के अनुरूप पाया गया, तो जल्द ही इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू होने की संभावना प्रबल हो जाएगी, जिससे दिल्ली-एनसीआर से प्रयागराज तक का सफर न केवल कम समय में पूरा होगा, बल्कि इस क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी। संवाद