{"_id":"6560394d07c54db290095e85","slug":"up-young-man-angry-over-love-marriage-made-obscene-photos-girl-viral-married-woman-reached-police-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लव मैरिज करने से युवक नाराज, युवती के अश्लील फोटो कर दिए वायरल..विवाहिता रोते हुए पुलिस के पास पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लव मैरिज करने से युवक नाराज, युवती के अश्लील फोटो कर दिए वायरल..विवाहिता रोते हुए पुलिस के पास पहुंची
Fri, 24 Nov 2023 11:19 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:19 AM IST
सार
सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि कारोबारी की बेटी ने दो महीने पहले नौगांवा सादात के युवक से कोर्ट मैरिज की है। युवती का आरोप है कि उसके ममेरे भाई ने उसकी आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दी है। मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
अमरोहा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमरोहा में दो महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली युवती के ममेरे भाई ने उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। सगे माता-पिता ने भी गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि फर्रुखाबाद जनपद व थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले कारोबारी की बेटी ने दो महीने पहले नौगांवा सादात के एक गांव निवासी युवक से प्रेम विवाह किया है। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। प्रेम विवाह करने वाली युवती का आरोप है कि उसके ममेरे भाई ने उसकी आपत्तिजनक फोटो फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर वायरल कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता ने मामले की शिकायत अपने माता और पिता से की तो उन्होंने भी गाली गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत नौगांवा सादात पुलिस से की। सीओ के मुताबिक मामले में विवाहिता के ममेरे भाई और माता-पिता के खिलाफ धमकी, गाली गलौज और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन