{"_id":"65db341f56c0e772b00f3d38","slug":"up-we-are-adults-we-got-married-after-court-marriage-loving-couple-reached-police-station-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हम बालिग हैं कर ली शादी...कोर्ट मैरिज कर थाने पहुंचा प्रेमी युगल, पुलिस बोली- खुश रहो और घर जाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हम बालिग हैं कर ली शादी...कोर्ट मैरिज कर थाने पहुंचा प्रेमी युगल, पुलिस बोली- खुश रहो और घर जाओ
Sun, 25 Feb 2024 06:06 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 25 Feb 2024 06:06 PM IST
सार
डिडौली में एक माह पहले घर से गायब युवक कोर्ट मैरिज करने के बाद कोतवाली पहुंच गया। दोनों ने पुलिस को बताया कि वह बालिग हैं। इसके बाद उन्हें पुलिस ने घर भेज दिया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
करीब एक माह पहले घर से लापता हुआ युवक रिश्ते की मौसी से कोर्ट मैरिज करने के बाद डिडौली कोतवाली पहुंच गया। दोनों ने खुद को बालिग बताया और शादी करने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने दोनों को घर भेज दिया है। यह मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। यहां रहने वाले युवक की पड़ोस के गांव में रिश्तेदारी है।
रिश्तेदारी में आने जाने के दौरान रिश्ते की मौसी से युवक का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। करीब दो साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने एक साथ जीने-मरने की कसम खा रखी थी। लेकिन, युवती के परिजन इसके खिलाफ थे। लिहाजा करीब एक महीने पहले रिश्ते की मौसी को लेकर युवक फरार हो गया।
परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इस बीच शनिवार की शाम प्रेमी युगल डिडौली कोतवाली पहुंच गया। यहां पुलिस को बताया कि दोनों बालिग हैं और उन्होंने 19 फरवरी को गाजियाबाद की अदालत में कोर्ट मैरिज कर ली है। इसके बाद मंदिर में परंपरागत तरीके से फेरे लिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मांगने पर दोनों ने अपने शादी से संबंधित प्रमाण पत्र दिखाए। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी, इसलिए पुलिस ने दोनों को घर भेज दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि प्रेमी युगल ने खुद को बालिग बताते हुए शादी करने की बात कही है, इस मामले में कोई एफआईआर भी दर्ज नहीं थी, इसलिए दोनों को घर भेज दिया गया है।