{"_id":"66385d2017f757e6a70e88ba","slug":"up-troubled-by-the-molestation-of-the-youth-the-student-committed-suicide-by-consuming-poison-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: युवक की छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने जहर खाकर दी जान, इसी साल पास की थी इंटर की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: युवक की छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने जहर खाकर दी जान, इसी साल पास की थी इंटर की परीक्षा
Mon, 06 May 2024 10:01 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 06 May 2024 10:01 AM IST
सार
गजरौला में एक गांव की छात्रा ने युवक से परेशान होकर जहर खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव के ही एक युवक से परेशान छात्रा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अमरोहा के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि छात्रा के परिजनों ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी ग्रामीण राज मिस्त्री है। उसकी 17 वर्षीय बेटी ने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। छात्रा ने रविवार की सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पता चलने पर परिजन घबरा गए। पूछने पर उसने बताया कि गांव का ही एक युवक उसको परेशान करता हैं।
विज्ञापन
छात्रा को परिजनों ने उसे गजरौला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसको अमराेहा के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि छात्रा की आत्महत्या की जानकारी है, लेकिन उसे कोई परेशान करता था, ऐसा कोई बात सामने नहीं आई। गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। छात्रा के पास फोन मिलने पर परिजनों उसे डांट दिया था। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी पहले भी कर चुका है छात्रा को परेशान
युवक पहले भी छात्रा परेशान करता था। एक दो बार छात्रा ने उनकी हरकत पर ध्यान नहीं दिया। लगातार परेशान करने पर परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। जिसके बाद चलते गांव में पंचायत बैठी। आरोपी को डांट फटकार लगाकर मामला निपटा दिया था।