फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Public meeting of Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav in Amroha today, Mayawati's rally on 21st.

UP: अमरोहा में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जनसभा आज, वाहनों के रूट बदले, 21 को होगी मायावती की रैली

Sat, 20 Apr 2024 09:56 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 20 Apr 2024 09:56 AM IST
सार

अमरोहा में दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को मतदान होगा। इसी के चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अमरोहा में शनिवार को जनसभा करेंगे। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को पीएम ने लोगों से वोट देने की अपील की थी। 

विज्ञापन
UP: Public meeting of Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav in Amroha today, Mayawati's rally on 21st.
राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मायावती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार यानी आज जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा शहर के मिनी स्टेडियम में होगी। जिसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गईं। वहीं, पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गया है। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमो मायावती रविवार (21 अप्रैल) को अमरोहा में चुनावी जनसभा करेंगी।

विज्ञापन

बसपा के जिला अध्यक्ष सोमपाल सिंह ने बताया कि बसपा मुखिया मायावती की जनसभा जोया रोड स्थित जोई के मैदान में आयोजित होगी। एएसपी राजीव कुमार सिंह समेत आला अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जनसभा के दौरान शहर में टीपी नगर से लेकर आजाद रोड पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान शहर में आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष मस्तराम यादव और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया ने बताया कि शहर के मिनी स्टेडियम में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल होंगे। दोनों ही नेता अलग-अलग हेलिकॉप्टर से अमरोहा पहुंचेंगे। इसके लिए शहर से बाहर हुसैनपुर निकट मलीखेड़ा में हेलीपैड बनाए गए हैं। दोनों नेता करीब 1:40 पर हेलिपैड पर पहुंचेंगे, इसके बाद दो बजे मिनी स्टेडियम में जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे।

दोनों नेता करीब सवा घंटे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, टीएसआई धर्मेंद्र खोखर ने बताया कि जनसभा को लेकर शहर में जाम की स्थिति बन सकती है, इसलिए रूट प्लान लागू किया गया है। शहर में आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।

विज्ञापन

ये रहेगा रूट प्लान

  • संभल चौराहे से बंबूगढ़ को जाने वाला मार्ग दोनों तरफ से पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
  • जोया से अमरोहा आने वाला मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।
  • यहियापुर बाईपास व रज्जाक से सभी प्रकार का यातायात डायवर्ट किया जाएगा।
  • अमरोहा से हाईवे की तरफ जिनको जाना है वे अतरासी तिराहा से अतरासी चौकी होकर जाएंगे।
  • अतरासी से अमरोहा की तरफ से आने वाला सभी प्रकार का यातायात डाइवर्ट करके गुलड़िया की तरफ भेजा जाएगा।
  • पाकबड़ा से अमरोहा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार का यातायात को अगवानपुर तिराहा व पायती कलां से डायवर्ट किया जाएगा।
  • कांठ की तरफ से कोई वाहन अमरोहा शहर में नहीं आने दिया जाएगा।
  • कैलसा तिराहे से मिनी स्टेडियम की तरफ कोई भी वाहन आने नहीं दिया जाएगा।

नोट: नौगांवा से लेकर जोया रोड स्थित बंबूगढ़ चौराहे तक पूरा रोड नो वाहन जोन रखा गया है, जैसे ही वीवीआईपी का आगमन होगा, उसी समय सभी तरफ के यातायात को रोक दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed