फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP police found BJP leaders dog in 20 days in Amroha

वाह UP पुलिस: 20 दिन में ढूंढ निकाला भाजपा नेता का कुत्ता, बेटी की जिद पूरी करने के लिए ले गया था पिता; Video

Sat, 07 Feb 2026 09:32 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा।
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा। Published by: विकास कुमार Updated Sat, 07 Feb 2026 09:32 PM IST
सार

सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि कुत्ता चोरी नहीं हुआ था। सड़क के पास घूमते समय एक पिता ने अपनी बेटी की इच्छा पूरी करने के लिए अनजाने में कुत्ते को घर ले गया था। मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
UP police found BJP leaders dog in 20 days in Amroha
भाजपा नेता का कुत्ता बुजो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहावत है कि पुलिस अपने पे आ जाए तो कुछ भी कर सकती है। आजम खान की भैंस को तलाशने वाली पुलिस चोरी हुआ कुत्ता भी बरामद कर लेती है। ऐसा ही एक मामला अमरोहा में सामने आया है। 20 दिन पहले चोरी हुआ भाजपा नेता का कुत्ता पुलिस ने बरामद करके उन्हें सौंप दिया है। कुत्ता मिलने के बाद भाजपा नेता का परिवार खुशी से झूम उठा और पुलिस का धन्यवाद भी किया। इस कुत्ते को मासूम बेटी की जिद पूरी करने के लिए रजबपुर का व्यक्ति आवारा समझाकर ले गया था। मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। चोरी हुए कुत्ते को बरामद करने का मामला सुर्खियां में है।

विज्ञापन

दो साल से पाल रखा था बुजो
डिडौली कोतवाली क्षेत्र जोया के मोहल्ला खेड़ा में अमरोहा विधानसभा महिला प्रवासी सीमा चौधरी का परिवार रहता है। उन्होंने करीब दो साल से कुत्ता पाल रखा है, जिसका नाम बुजो है। 17 जनवरी की शाम पांच बजे अचानक उनका कुत्ता लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

20 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले गए
इस मामले में सीमा चौधरी ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि किसी ने जानबूझकर उनके कुत्ते (बुजो) चोरी कर लिया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस कुत्ते को तलाश में जुट गई। कई दिन तक पुलिस ने जोया में 20 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस दौरान बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति को कुत्ता बाइक पर ले जाते हुए दिखाई दिया। इस कुत्ते को एक बच्ची ने पकड़ रखा था। 

विज्ञापन

एटीएम से निकाले थे रुपये
कुत्ते को ले जाने से पहले इस व्यक्ति ने बैंक के एटीएम से रुपये भी निकले थे। पुलिस ने बैंक से खाते की डिटेल लेकर उसमें मिले नंबर पर संपर्क किया तो व्यक्ति ने कुत्ता ले जाने की बात कबूल कर ली। साथ ही व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि यह कुत्ता उनकी छह साल की बच्ची को पसंद आ गया था, उसी की जिद के कारण आवारा कुत्ता समझते हुए पकड़कर घर ले आए थे। लिहाजा पुलिस ने शनिवार को कुत्ते को बरामद कर भाजपा नेता सीमा चौधरी के सुपुर्द कर दिया। 

नहीं की गई कार्रवाई
सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि कुत्ता चोरी नहीं हुआ था। सड़क के पास घूमते समय एक पिता ने अपनी बेटी की इच्छा पूरी करने के लिए अनजाने में कुत्ते को घर ले गया था। मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed