{"_id":"65ec6750a29a707fdb09c543","slug":"up-pack-of-dogs-attacked-six-year-old-girl-scratched-her-badly-incident-was-captured-in-cctv-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कुत्तों के झुंड का छह साल की बच्ची पर हमला, जमीन पर गिराकर बुरी तरह नोचा, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कुत्तों के झुंड का छह साल की बच्ची पर हमला, जमीन पर गिराकर बुरी तरह नोचा, घटना सीसीटीवी में कैद
Sat, 09 Mar 2024 07:12 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी धनौरा (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी धनौरा (अमरोहा)
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 09 Mar 2024 07:12 PM IST
सार
मंडी धनौरा में एलकेजी की छात्रा पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में बच्ची जमीन पर गिर गई और कुत्तों ने उसे नोचना शुरू कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। अमरोहा जिले में इस तरह की लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
मंडी धनौरा में कुत्ते के हमले में मासूम जख्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
मोहल्ले के ही एक दुकान से अंडे लेकर लौट रही छह साल की हादिया पर कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया। कुत्तों ने बच्ची को जमीन पर गिराकर बुरी तरह नोचना शुरू कर दिया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर वहां पहुंचे एक युवक ने साहस का परिचय देते हुए बच्ची को कुत्तों के झुंड से बचाया।
विज्ञापन
बच्ची के हाथ में गहरे जख्म हो गए हैं। लोगों ने पालिका प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। इससे पहले रजबपुर में कुत्तों ने एक बच्चे को मार डाला था। नगर के मोहल्ला कटरा निवासी आसिफ की छह साल की बेटी हादिया शनिवार की सुबह मोहल्ले के ही एक दुकान से अंडे लेकर लौट रही थी।
विज्ञापन
वह एलकेजी की छात्रा है। वह घर से कुछ दूरी पर थी कि अचानक उसे कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के कैद हुई घटना में साफ दिखाई दे रहा है कि कुत्तों ने हादिया पर हमला कर उसे नीचे गिरा दिया। बच्ची की चीखने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले युवक अफ्फान दौड़ पड़े।
विज्ञापन
अफ्फान ने उसे कुत्तों के झुंड से बचाया। इतनी देर में हादिया की मां भी मौके पर आ गई। हादिया को अपने आगोश में भरकर उसे घर ले गई। हादिया के हाथ पर गहरे जख्म आए हैं। उसका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया है। नागरिकों ने पालिका प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन