फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP News: bull trampled 70-year-old woman death, elderly woman had gone out go farm in Amroha

UP News: सांड़ ने 70 वर्षीय महिला को पटककर मार डाला, अमरोहा में घर से खेत पर जाने के लिए निकलीं थीं बुजुर्ग

Mon, 29 Jul 2024 04:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रहरा (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, रहरा (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 29 Jul 2024 04:15 PM IST
सार

अमरोहा में सांड़ ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने बमुश्किल सांड़ को मौके से भगाया। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
UP News: bull trampled 70-year-old woman death, elderly woman had gone out go farm in Amroha
अमरोहा में छुट्टे पशु - फोटो : संवाद

विस्तार

रहरा क्षेत्र के गांव सिरसा कला में हिंसक सांड़ ने जंगल के रास्ते जा रहीं 70 वर्षीय बूंदो पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि सांड़ ने उन्हें पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया। किसी तरह ग्रामीणों ने सांड़ को वहां से भगाया। गांव में हुई घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने हिंसक पशुओं को पकड़वाने की मांग की है।

विज्ञापन


गांव निवासी बूंदो के पति नन्हा की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उनके कोई संतान नहीं थी। अब वह जर्जर घर में अकेली ही गुजर बसर करती थीं। बताते हैं कि रविवार की सुबह को बूंदो रास्ते पर पैदल जंगल की दिशा में जा रही थीं। इसी बीच एक हिंसक सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया। सींगों पर उठाकर पटक दिया। 
विज्ञापन


शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े और उन्होंने किसी तरह से सांड़ से बचाया। बाद में ग्रामीणों के दौड़ने पर सांड़ जंगल की तरफ भाग गया। घायल अवस्था में बुजुर्ग महिला को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बूंदो की मौत से जहां गांव शोक की लहर दौड़ गई, वहीं, सांड़ के हमले से रोष भी फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हिंसक सांड़ व छुट्टा गाेवंशीय पशुओं से लोगों का जीना दूभर हो गया है। आए दिन हिंसक पशुओं द्वारा लोगों पर हमला किया जाता है, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। परिवार के लोगों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। 

उधर, एसडीएम सुनीता सिंह का कहना है कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। साथ ही हिंसक पशुओं को पकड़वाया जाएगा। 

जिले में सांड़ के हमले की बड़ी घटनाएं

12 मार्च 2023 : सांड़ की टक्कर से बाइक सवार बिजनौर निवासी युवक की नौगांवा सादात क्षेत्र में मौत हो गई थी।
19 मार्च 2023 : रजबपुर के गांव गजरौला प्रभुवन के रहने वाले रामरत्न सिंह व उनके बेटे मुनेन्द्र सिंह बाइक से जा रहे थे। उन्हें छुट्टा पशु ने टक्कर मार दी। जिसमें मुनेन्द्र की मौत हो गई थी।
19 मार्च 2023 :  सैदनगली क्षेत्र के ग्राम गलसुआ निवासी किसान असगर को सांड़ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था।
22 मार्च 2023 : ढबारसी निवासी भूरे सैफी को खेत पर काम करते हुए सांड़ ने कुचल कर कर मार डाला था।
24 मार्च 2023 : आदमपुर थानाक्षेत्र में बीजनपुर गांव निवासी नेमचंद को सांड़ ने हमला कर मार डाला था।
07 अप्रैल 2023 : रहरा थाना क्षेत्र के गांव भावली निवासी किसान रामवीर पर हमला कर सांड़ ने जान ले ली थी।

29 मई 2023 : रहरा थाना क्षेत्र के गांव नबावपुरा खादर निवासी छब्बीस वर्षीय फौजी अंकित कुमार की सांड़ के हमले में मौत हो गई थी।
06 जून 2023 : रूखालू निवासी 11 वर्षीय कक्षा पांच के छात्र दुष्यंत पर सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
10 जुलाई 2023 : गांव पौरारा निवासी सत्तर वर्षीय होती सिंह पर सांड़ ने हमला कर दिया था। जिसमें उपचार के दौरान मौत हो गई।
14 जुलाई 2023 : गांव मंगरौली में सांड़ के हमले में घायल चालीस वर्षीय छत्रपाली की उपचार के दौरान मौत हो गई।

17 जुलाई 2023 : गांव नगला खादर में सांड़ के हमले में चौदह वर्षीय लोकेश की मौत हो गई।
26 अगस्त 2023 : गांव खुर्तिया निवासी होमगार्ड सतवीर की बाइक सांड़ के टकराने से मौत हो गई।
05 अक्टूबर 2023 : गांव आदमपुर में कुंवरपाल सैनी की बीस वर्षीय बेटी कविता की सांड़ के हमले में मौत हो गई।
30 नवंबर 2023 : गांव आगापुर उर्फ याकूबपुर निवासी बाइक सवार पैंतालीस वर्षीय शौकत अली को संभल मार्ग पर सांड़ ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई।
30 जनवरी 2024 : हसनपुर के गांव वाटूपुरा में खेत पर सांड़ के हमले में बचने को दौड़े किसान पैंतालीस वर्षीय सुरेश की गिरकर मौत हो गई। 
15 अप्रैल 2024 : हसनपुर के लुहारी खादर में 70 वर्षीय किसान करन सिंह की सांड़ के हमले में मौत हो गई।  
28 जुलाई 2024 : हसनपुर के गांव सिरसा कला में 70 वर्षीय बुंदो पत्नी नन्हा को सांड़ ने मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed