{"_id":"683162cc94f2b981990fa26c","slug":"up-kids-started-the-tractor-while-playing-grandson-died-after-being-crushed-in-grandfather-s-factory-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: खेल-खेल में बच्चों ने स्टार्ट कर दिया ट्रैक्टर, दादा की फैक्टरी में दबने से पोते की माैत, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खेल-खेल में बच्चों ने स्टार्ट कर दिया ट्रैक्टर, दादा की फैक्टरी में दबने से पोते की माैत, देखें वीडियो
Sat, 24 May 2025 11:40 AM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी हसनपुर/अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी हसनपुर/अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 24 May 2025 11:40 AM IST
सार
हसनपुर क्षेत्र के गांव कनेटा की मढेया में मेंथा फैक्टरी पर खेलते समय ट्रैक्टर स्टार्ट होने से बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर खाई में गिरने से दस वर्षीय विनीत की मौत और उसका चचेरा भाई घायल हो गया। विनीत दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
मेंथा फैक्टरी में हुए हादसे में जान गंवाने वाला विनीत
- फोटो : संवाद
विस्तार
हसनपुर क्षेत्र के गांव कनेटा की मढेया में दादा की मेंथा फैक्टरी पर बच्चों से खेल-खेल में बड़ा हादसा हो गया। वहां खड़ा ट्रैक्टर बच्चों ने स्टार्ट कर दिया। जो खाई में जा गिरा। ट्रैक्टर के नीचे दबकर विनीत (10) पुत्र तोताराम की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिना कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार किए जाने की तैयारी की जा रही है। यह घटना सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव कनेटा की मढेया की है। गांव में किसान पन्नालाल सिंह का परिवार रहता है।
विज्ञापन
पन्नालाल सिंह ने गांव के ही बाहरी छोर पर मेंथा फैक्टरी लगा रखी है। यहां रोजाना पन्नालाल सिंह के परिवार के बच्चे सुबह के समय खेलने के लिए आते थे। शनिवार की सुबह पन्नालाल के बेटे तोताराम का पुत्र विनीत और विनीत का चचेरा भाई अंकुश मेंथा फैक्टरी पर खेल रहे थे।
विज्ञापन
यहां पर उनका ही एक ट्रैक्टर खड़ा हुआ था। बताते हैं कि ट्रैक्टर गियर में लगा हुआ था। बच्चों ने ट्रैक्टर पर चढ़कर सेल्फ लगा दिया। जिससे वह स्टार्ट हो गया और स्टार्ट होने के बाद ट्रैक्टर आगे की तरफ दौड़ने लगा।
मेंथा फैक्टरी में ईंधन की राख निकालने के लिए खुली हुई खाई में ट्रैक्टर गिर गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर विनीत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अंकुश घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह से विनीत को बाहर निकाला गया।
उधर, घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विनीत की मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। विनीत दो भाइयों में छोटा था। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि इस तरह की किसी घटना की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन