{"_id":"6592581afbd8c42b3d096cd8","slug":"up-husband-has-illicit-relations-with-another-woman-makes-video-calls-every-night-beats-wife-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पति के दूसरी महिला से हैं नाजायज संबंध, रोज रात को करता है वीडियो कॉल, विरोध करने पर पत्नी को जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति के दूसरी महिला से हैं नाजायज संबंध, रोज रात को करता है वीडियो कॉल, विरोध करने पर पत्नी को जमकर पीटा
Mon, 01 Jan 2024 11:47 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:47 AM IST
सार
सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पति और पत्नी दोनों को परामर्श केंद्र में बुलाया गया था। दोनों को समझाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
अमरोहा में पति ने पत्नी को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विवाहिता के पति का दूसरी लड़की से नाजायज संबंध है। वह अपनी प्रेमिका को रोजाना वीडियो कॉल करता है। विरोध करने पर पत्नी के साथ मारपीट करता है। गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। मामले में विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला की शादी हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कालखेड़ा निवासी के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि उसके तीन बच्चे हैं। लेकिन उसके पति का दूसरी लड़की से नाजायज संबंध है। पति उस लड़की को रोजाना वीडियो कॉल करता है।
विज्ञापन
विवाहिता जब इसका विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट करता है। कई बार पति ने गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। मारपीट के कारण उसको गंभीर चोट आई। घर में रखा सारा सामान तोड़ दिया। परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया तो गाली-गलौज कर भगा दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि पति बच्चों के साथ भी मारपीट करता है। वह दूसरी शादी करने की तैयारी में है। पिछले काफी समय से महिला अपने मायके में पिता के घर रहती है। परिवार परामर्श केंद्र पर भी पुलिस ने समझौता करने का प्रयास किया लेकिन पति का रवैया नहीं सुधरा।
सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी और गाली-गलौज के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।