{"_id":"6656e4cf72a24a85a20a4164","slug":"up-high-speed-bolero-crushed-bike-riding-students-in-amroha-both-died-driver-arrested-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अमरोहा में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार छात्रों को कुचला, दोनों की जान गई, भीड़ ने भाग रहे चालक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अमरोहा में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार छात्रों को कुचला, दोनों की जान गई, भीड़ ने भाग रहे चालक को पकड़ा
Wed, 29 May 2024 01:48 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 29 May 2024 01:48 PM IST
सार
नौगांवा सादात में बोलेरो चालक ने बाइक सवार छात्रों को कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भीड़ ने आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाल कर दिया।
विज्ञापन
नौगांवा सादात में जान गंवाने वाले दोस्त
- फोटो : संवाद
विस्तार
नौगांवा सादात क्षेत्र में अमरोहा-बिजनौर मार्ग पर बोलेरो कार के चालक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गांव अदलपुर समधू निवासी बाइक सवार अंजीत (21) उर्फ गोलू व प्रशांत (19) की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बिजनौर के गोहावर स्थित एक इंटर काॅलेज में किसी काम से जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी महेंद्र सिंह का पुत्र प्रशांत बिजनौर जिले के गोहावर गांव में एक इंटर काॅलेज में कक्षा 12 का छात्र था। बुधवार सुबह करीब दस बजे वह अपने साथी अंजीत के साथ बाइक पर सवार होकर गोहावर कॉलेज में जा रहे थे।
विज्ञापन
अंजीत मुरादाबाद आईएमटी कॉलेज में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। दोनों की बाइक जैसे ही अमरोहा-बिजनौर मार्ग पर पहुंची तभी सामने से आ रही बोलेरो कार के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, कार चालक को लोगों की भीड़ ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही नौगांवा सादात थाने की पुलिस वहां पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने कार को कब्जे में लेते हुए चालक को भी हिरासत में ले लिया है। छात्रों की मौत से परिवार के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।