फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Hasanpur Prateek Saxena declared cartridge mafia, more than 700 cartridges were recovered Tundla

UP: हसनपुर का प्रतीक कारतूस माफिया घोषित, टूंडला में 700 से अधिक गोलियां हुई थी बरामद, तब सामने आया नाम

Tue, 12 Mar 2024 11:31 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 12 Mar 2024 11:31 AM IST
सार

यूपी पुलिस ने हसनपुर के प्रतीक सक्सेना को कारतूस माफिया घोषित कर दिया है। उस पर कारतूस की अवैध बिक्री, भंडारण समेत जघन्य अपराध में शामिल होने का आरोप है। टूंडला में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी को मिले कारतूस के बाद उसका नाम सामने आया था। 

विज्ञापन
UP: Hasanpur Prateek Saxena declared cartridge mafia, more than 700 cartridges were recovered Tundla
प्रतीक सक्सेना कारतूस माफिया घोषित - फोटो : संवाद

विस्तार

अवैध रूप से कारतूस की बिक्री, परिवहन, भंडारण व खपत आदि जैसे जघन्य अपराध में लिप्त सक्रिय हसनपुर के प्रतीक सक्सेना को अपराधी के रूप में चिह्नित करते हुए पुलिस प्रशासन ने कारतूस माफिया घोषित किया गया है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हसनपुर की आख्या के आधार पर मोहल्ला कायस्थान निवासी प्रतीक सक्सेना जोकि शातिर किस्म का अपराधी है।

विज्ञापन


उसके द्वारा अवैध रूप से कारतूस की बिक्री, परिवहन, भंडारण व खपत आदि जैसा जघन्य अपराध कार्य किया गया। इसके द्वारा किए गए अपराधों से आम जनमानस में भय व्याप्त है। इसके अपराधों को दृष्टिगत रखते हुए प्रभावी नियंत्रण/निगरानी के लिए कारतूस माफिया घोषित किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ हसनपुर और फिरोजाबाद की जीआरपी टूंडला जंक्शन थाने में आयुध अधिनियम व गैंगस्टर अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत है।

यह था कारतूस प्रकरण

22 अप्रैल की सुबह जनपद फिरोजाबाद के टूंडला में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी ने दो लोगों को पकड़ा था। उनके पास से करीब 700 से अधिक अवैध कारतूस बरामद हुए थे। पूछताछ में आरोपियों ने कारतूस अमरोहा जनपद के हसनपुर के प्रतीक सक्सेना से खरीदे जाने की बात कबूल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा पुलिस अधीक्षक रेलवे मोहम्मद मुश्ताक से इनपुट मिलने के बाद हसनपुर पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला कायस्थान स्थित हरदयाल सिंह एंड संस के स्वामी सुशील चंद्र सक्सेना को हिरासत में लेकर उसके बेटे प्रतीक सक्सेना निवासी मोहल्ला कायस्थान थाना हसनपुर को गिरफ्तार कर लिया था।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed