फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP Hasanpur MLA family met with accident while returning from Lucknow yogi oath ceremony

अमरोहा: लखनऊ से लौटते समय हसनपुर विधायक का परिवार हादसे का शिकार

Sat, 26 Mar 2022 04:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 26 Mar 2022 04:54 PM IST
सार

हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि विधायक कार में नहीं थे। उधर, हादसे की सूचना मिलने से कार्यकर्ताओं में मायूसी छाई है। उनके सकुशल वापस लौटाने की दुआएं कर रहे हैं।

विज्ञापन
UP Hasanpur MLA family met with accident while returning from Lucknow yogi oath ceremony
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद देर रात वापस लौट रहा हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी का परिवार हादसे का शिकार हो गया। विधायक के ब्लॉक प्रमुख भाई, उनकी पत्नी, विधायक की पत्नी, गनर समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना के समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई है।

विज्ञापन


बताते हैं कि विधायक का परिवार कार्यकर्ता एवं समर्थक शुक्रवार को लखनऊ में हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से देर रात वापस लौट रहे थे। रात करीब दो बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरेली के नजदीक उनकी कार को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिसमें विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के भाई एवं गंगेश्वरी ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र खड़गवंशी, राजेंद्र की पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख निर्वेश देवी, विधायक की पत्नी अंगूरी देवी, रिश्तेदार पार्वती, ताराचंद और गनर सचिन घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में उनकी कार के पीछे चल रही दूसरी कार भी ट्रक की चपेट में आ गई। जिसमें बैठे पथरा के ग्राम प्रधान पप्पू सिंह घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि विधायक कार में नहीं थे। उधर, हादसे की सूचना मिलने से कार्यकर्ताओं में मायूसी छाई है। उनके सकुशल वापस लौटाने की दुआएं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed