{"_id":"66769da1c37d038a5c0480fa","slug":"up-girl-suddenly-reached-her-boyfriend-house-insisted-on-marriage-people-were-stunned-to-see-commotion-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अचानक प्रेमी के घर पहुंच गई युवती, शादी की जिद पर अड़ी, हंगामा देखकर ठिठक गए लोग.. आनन-फानन पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अचानक प्रेमी के घर पहुंच गई युवती, शादी की जिद पर अड़ी, हंगामा देखकर ठिठक गए लोग.. आनन-फानन पहुंची पुलिस
Sat, 22 Jun 2024 03:17 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली (अमरोहा)
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 22 Jun 2024 03:17 PM IST
सार
डिडौली में हैरान करने वाला सामने आया है। यहां एक युवती अचानक प्रेमी के घर पहुंच गई। हंगामा काटते हुए युवती प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे समझा रिश्तेदारों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
अमरोहा में शादी की जिद पर अड़ी किशोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रेमी के घर पहुंची युवती ने जमकर हंगामा काटा। इसके बाद वह शादी की जिद पर अड़ गई। मजमा देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस में युवती को समझाकर उसका गुस्सा शांत किया। बाद में युवती को उसकी नलिहाल भेज दिया है।
विज्ञापन
यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। यहां रहने वाले युवक का प्रेम प्रसंग अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ चल रहा था। डेढ़ साल से दोनों का मिलना जुलना था।
विज्ञापन
इस बीच युवती ने प्रेमी से शादी करने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। जिसके बाद शुक्रवार की शाम युवती प्रेमिका के घर पहुंच गई। प्रेमी घर नहीं मिला तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा कर रही युवती को समझाकर शांत किया। युवती ने प्रेमी से शादी की जिद करते हुए कहा कि डेढ़ साल से दोनों संपर्क में है, लेकिन अब वह शादी करने से मना कर रहा है।
पुलिस के समझाने के बाद युवती पड़ोस गांव में ही रहने वाले अपने मामा के घर चली गई। मामले में शनिवार की देर शाम तक पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है।