UP: नशे में दो युवकों संग झूम रही थी युवती..सरेआम कर रहे थे अश्लील हरकत, ठिठके लोग और पुलिस भी देखकर शर्मा गई
पुलिस तीनों को पकड़कर कोतवाली ले गई। इसके बाद सभी के परिजनों को बुलाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हसनपुर पुलिस ने दो युवकों को शराब पीकर रंगरेलियां मनाते हुए युवती के साथ पकड़ लिया। तीनों को कोतवाली लाया गया। इसके बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया है। पुलिस को सूचना मिली कि गजरौला मार्ग स्थित बिजली घर के सामने खाली प्लाॅटिंग में आम के बाग के नजदीक दो युवक, युवती के साथ बैठे हुए हैं।
तीनों शराब पीकर रंगरेलिया मना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर एक युवक व युवती मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया और थाने ले जाया गया। बाद में उनके परिजनों को सूचना दी गई और उनकी सुपुर्दगी में घर भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों को परिजनों की सुपुर्दगी में उनके घर भेज दिया गया है। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
घर जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी
डिडौली में घर से स्कूल जा रही छात्रा को रोककर उसके साथ छेड़खानी की गई। परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है।
उसकी 14 वर्षीय बेटी एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंची, तभी गांव के ही रहने वाले सोहित ने उसकी साइकिल रोक ली और छेड़खानी की। परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
घटना के बाद पीड़िता स्कूल की बजाय घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर सोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।