{"_id":"64c7de0ce828b3e1f50f807a","slug":"up-constable-brother-shot-dead-amroha-was-preparing-abroad-police-caught-three-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अमरोहा में कांस्टेबल के भाई की गोली मारकर हत्या, विदेश जाने की कर रहा था तैयारी, पुलिस ने तीन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अमरोहा में कांस्टेबल के भाई की गोली मारकर हत्या, विदेश जाने की कर रहा था तैयारी, पुलिस ने तीन पकड़े
Mon, 31 Jul 2023 09:45 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली (अमरोहा)
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 31 Jul 2023 09:45 PM IST
सार
अमरोहा के डिडौली में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस युवक के परिजनों ने कई चीजों के बारे में जानकारी ले रही है।
विज्ञापन
अमरोहा के डिडौली में हत्या के बाद मौके पर पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा जिले के डिडौली में सोमवार की शाम साथियों के साथ घर लौट रहे उवैस की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीन साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सिनोरा से नीली खेड़ी गांव की रोड पर नहर के पास हुई।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर अलीनगर में मोहम्मद उमर का परिवार रहता है। पेशे से किसान मोहम्मद उमर के परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटे हैं। बड़ा बेटा जावेद किसान है। दूसरे नंबर का बेटा जुबेर यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल है। जुनैद और उवैस छोटे बेटे हैं।
विज्ञापन
उवैस इंटर तक की पढ़ाई करने के बाद विदेश जाने की तैयारी में था। इसके लिए उसने पासपोर्ट और वीजा तैयार करा लिया था। पुलिस के मुताबिक उवैस का ढकिया गांव के युवक के साथ पुराना विवाद चल रहा है। करीब छह महीने पहले संभल चौराहे स्थित एक होटल पर मारपीट भी हुई थी।
विज्ञापन
सोमवार की दोपहर को उवैस अपने साथियों के साथ पास के गांव सिनौरा में एक दफीने में शामिल होने के लिए गया था। जिसके बाद वह घर वापस लौट रहा था। जैसे ही सभी लोग सिनौरा गांव से निकलकर नीलीखेड़ी रोड पर पहुंचे। तभी युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।