{"_id":"6076f4520c61de3f6d552c72","slug":"up-congress-secretary-sachin-choudhary-demands-pm-modi-resignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता सचिन चौधरी ने मांगा प्रधानमंत्री का इस्तीफा, बोले- क्या सरकार जनता को चूहा समझ रही है?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता सचिन चौधरी ने मांगा प्रधानमंत्री का इस्तीफा, बोले- क्या सरकार जनता को चूहा समझ रही है?
Wed, 14 Apr 2021 07:25 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 14 Apr 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
सचिन चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों व चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सचिन चौधरी ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ तो देश में कोरोना महामारी के चलते हर रोज सैकड़ों लोगों को जान से हाथ धोना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा सभी नियमों को ताक पर रखते हुए चुनाव रैलियों के माध्यम से देश में कोरोना फैलाने में जी जान से जुटी हुई है।
विज्ञापन
सचिन चौधरी ने कोरोना वैक्सीन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि ये किस तरह की वैक्सीन लगाई जा रही है जो लगाने के बाद भी लोगों को कोरोना हो रहा है। लोग जान से हाथ धो रहे हैं।
विज्ञापन
सूबे के मुख्यमंत्री टीवी पर आकर कोरोना पर नियम समझाते हैं। वहीं, दिनभर उनका सभाओं का दौर चलता है जिसमें कोई नियम नहीं माना जाता। वैक्सीन लेने के बाद भी योगी आदित्यनाथ कोरोना पॉजिटिव हुए हैं और अब खुद को आइसोलेट कर लिया है । क्या इससे कोरोना व इसपर सरकार की नीयत सही लगती है?
विज्ञापन
सचिन चौधरी ने कहा कि इससे ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार के पास कोरोना से निपटने की कोई योजना नहीं है। वो बस हवा में तीर मार रहे हैं जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
प्रधानमंत्री जनता से अपील करते है कि वैक्सीन लगवानी जरूरी है। सरकारी कर्मचारियों को डराकर वैक्सिन लगाई गई है, और उसके बाद भी कोरोना रुक नहीं रहा है, क्या प्रधानमंत्री बिना जानकारी के कोई भी वैक्सीन लोगों को लगवा रहे हैं या कोई मानव ट्रायल किया जा रहा है देश की जनता के ऊपर।
उन्होंने कहा कि यूपी में होने जा रहे पंचायत चुनाव को लेकर भी अलग-अलग तरह की नियमावली जारी कर रहे हैं, क्या देश में चुनाव करवाना जनता की जान से भी ज्यादा जरूरी है, क्या चुनाव कुछ समय के लिए स्थगित नहीं किए जा सकते थे।
बंगाल में कोई नाइट कर्फ्यू नहीं, कोई लॉकडाउन नहीं, कोई नियम कायदे नहीं हैं। उत्तर प्रदेश के श्मशानों में शवों को जलाने के लिए जगह कम पड़ रही है, एक शव को जलाने के 16 हजार रुपये तक लिए जा रहे हैं, मोदी के आपदा में अवसर फार्मूले को पूरा करने में भाजपा के लोग कहीं भी कसर नहीं छोड़ रहे।
कोरोना के देश में फैलने की सीधी वजह देश के प्रधानमंत्री हैं। मैं उनके इस्तीफे की मांग करता हूं और वैक्सीन को लेकर जनता जवाब चाहती है कि ये जनता को चूहा समझकर कोई ट्रायल चल रहा है जो इसके लेने के बाद भी लोग संक्रमित हो रहे हैं। उन्होंने मांग उठाई कि देश में चल रहे चुनावों को स्थगित किया जाए। देश की जनता की जान से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं है।