फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Bull locked inside boundary wall, beaten with sticks and batons...Video viral

UP: सांड को चाहरदीवारी के अंदर किया बंद, लाठी-डंडे और बल्लम से पीटा...वीडियो वायरल होने के बाद तीन पर केस

Tue, 12 Dec 2023 04:43 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 12 Dec 2023 04:43 PM IST
सार

पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के सूदनपुर गांव का है। यहां पानी की टंकी के लिए बाउंड्री कराई गई है। इसी के भीतर सांड को बंद करके बेरहमी से पीटा जा रहा है।

विज्ञापन
UP: Bull locked inside boundary wall, beaten with sticks and batons...Video viral
सांड को भगाता व्यापारी (FILE) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमरोहा में कुछ लोगों ने सांड़ पर लाठी-डंडों और बल्लम से हमला कर दिया। सांड़ को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। पानी की टंकी की चाहरदीवारी के भीतर सांड़ पर हुए हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। हमले में घायल सांड़ नहीं मिल सका।

विज्ञापन


वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।  यह मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के सूदनपुर गांव का है। यहां पर पानी की टंकी के लिए बाउंड्री कराई गई है। पिछले तीन दिन से व्हाट्सएप ग्रुप में एक वीडियो वायरल हो रही है।
विज्ञापन


वीडियो में तीन लोग एक चाहरदीवारी के भीतर सांड को बंद करके बेरहमी से पीट रहे हैं। रस्सी से बांधकर बल्लम और लाठी-डंडों से हमला किया जा रहा है। गोवंश पशु की पिटाई का वीडियो देखने के बाद लोगों में आक्रोश फैला हुआ है। सांड़ के शरीर में तीन जगह घाव बने हैं, जिससे खून बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकरण संज्ञान में आते ही अमरोहा देहात थाना पुलिस हरकत में आ गई। वीडियो के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू की। सूदनपुर गांव पहुंची पुलिस ने सांड पर हमला करने के बारे में पूछताछ की तो ग्रामीण चुप्पी साथ गए। घायल सांड का भी कोई पता नहीं चला।


इस मामले में नन्हेड़ा चौकी प्रभारी राम प्रकाश तिवारी ने देहात थाने में तहरीर देकर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पता लगाकर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed