फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Boyfriend reached Amroh to give phone to girlfriend, created ruckus when mother caught him

UP: परिजनों ने नाराज हो बेटी से लिया मोबाइल, प्रेमिका को फोन देने पहुंच गया प्रेमी, मां ने पकड तो मचा हंगामा

Fri, 15 Mar 2024 02:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 15 Mar 2024 02:21 PM IST
सार

अमरोहा के बछरायूं में एक युवक का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती से उसके परिजनों ने मोबाइल ले लिया। इसकी जानकारी प्रेमी को मिली तो वह दूसरा फोन देने के लिए प्रेमिका के घर चला गया। इस बीच मां ने उसे देख लिया। इसके बाद हंगामा मच गया।  

विज्ञापन
UP: Boyfriend reached Amroh to give phone to girlfriend, created ruckus when mother caught him
गजरौला में आया सनसनीखेज मामला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बछरायूं में प्रेमिका को मोबाइल फोन देने उसके घर गए प्रेमी को प्रेमिका की मां ने रंगेहाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपी पर मां के साथ छेड़खानी की व अभद्रता का आरोप है। मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना थानाक्षेत्र के एक गांव की है।

विज्ञापन


यहां रहने वाली एक युवती का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। परिजन इसका विरोध कर रहे थे। उन्होंने अपनी बेटी से मोबाइल फोन ले लिया था। बुधवार को प्रेमी अपनी प्रेमिका से बात करने के लिए मोबाइल लेने उसके घर पहुंच गया। बेटी को मोबाइल फोन देते समय मां ने देख लिया।
विज्ञापन


मां ने प्रेमी को पकड़ लिया। विरोध करने पर प्रेमी ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि युवक ने उसके साथ भी छेड़खानी की। महिला ने युवक पर अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर सोनू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed