{"_id":"61229dea8ebc3e7a0d5b7751","slug":"up-board-students-jpnagar-news-mbd4000867177","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल और इंटर में नंबर से संतुष्टि नहीं तो भरें फॉर्म, 27 तक है मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल और इंटर में नंबर से संतुष्टि नहीं तो भरें फॉर्म, 27 तक है मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। यूपी बोर्ड ने घोषित रिजल्ट से संतुष्ट न होने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया है। इसके तहत हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थी अब दोबारा परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। विद्यार्थी एक या सभी विषयों की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए कोई शुल्क देय नहीं है। विद्यार्थी वेबसाइट यूपीएमएसपी डॉट ईडीयू डॉट इन से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हें। प्रधानाचार्य को 27 अगस्त तक जरूर उपलब्ध करा दें। परीक्षा का दौर 10 सितंबर से छह अक्तूबर तक चलेगा।
डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सामान्य, विदहेल्ड, बिना अंक के प्रोन्नत, अनुपस्थित और कम अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों केे लिए अंक सुधार का मौका उपलब्ध कराया है खास बात यह है कि विद्यार्थी एक या सभी विषयों के फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थी को यूपी बोर्ड के वेबसाइट यूपीएमएसपी डाट ईडीयू डॉट इन से फॉर्म डाउनलोड करना होगा। उसे भरकर 27 अगस्त तक प्रधानाचार्य को उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके बाद प्रधानाचार्य स्कूल के लॉग इन के माध्यम से रोजाना प्राप्त होने वाले फॉर्म को अपलोड करेंगे। उनके लिए 29 अगस्त तक मौका दिया है। कोई भी विद्यार्थी के फॉर्म अपलोड नहीं होते हैं, तो इसके लिए प्रधानाचार्य जवाबदेह होंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा में शामिल होने के बाद रिजल्ट के आधार पर नई मार्कशीट जारी होगी।