{"_id":"63ed35652a614de942088686","slug":"up-board-examination-from-today-54-thousand-students-will-appear-jpnagar-news-c-15-1-55794-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: यूपी बोर्ड ः परीक्षा आज से, शामिल होंगे 54 हजार विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: यूपी बोर्ड ः परीक्षा आज से, शामिल होंगे 54 हजार विद्यार्थी
Thu, 16 Feb 2023 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 16 Feb 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं का बृहस्पतिवार यानी आज से प्रारंभ होंगी। पहली पाली में सुबह आठ बजे से हाईस्कूल हिंदी प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी, जबकि इस पाली में इंटरमीडिएट के विद्यार्थी सैन्य विज्ञान की परीक्षा देंगे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी, सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी। जिले में 54685 परीक्षार्थी पेपर देंगे। इसके लिए में 82 केंद्र बनाए हैं। परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने को चाकचौबंद व्यवस्था की गई है। केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे। सचल दल द्वारा केंद्रों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
बुधवार को तमाम बच्चे अपने-अपने परीक्षा केंद्र पहुंचे। यहां स्कूल के बाहर चस्पा सिटिंग प्लान चेक किया। इसके बाद कक्षों में पहुंचे अपनी सीट देखी, जिससे परीक्षा के समय वह बेझिझक अपने सीट पर पहुंच सके।
विज्ञापन
बुधवार को तमाम बच्चे अपने-अपने परीक्षा केंद्र पहुंचे। यहां स्कूल के बाहर चस्पा सिटिंग प्लान चेक किया। इसके बाद कक्षों में पहुंचे अपनी सीट देखी, जिससे परीक्षा के समय वह बेझिझक अपने सीट पर पहुंच सके।
विज्ञापन