{"_id":"67ae400ada24aa8274095ee5","slug":"up-board-examination-centers-will-be-monitored-at-three-levels-jpnagar-news-c-15-1-mbd1043-582264-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : त्रिस्तरीय होगी परीक्षा केंद्रों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : त्रिस्तरीय होगी परीक्षा केंद्रों की निगरानी
Fri, 14 Feb 2025 12:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। केंद्रों पर परीक्षार्थी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा देंगे। केंद्रों की त्रिस्तरीय निगरानी होगी। कॉलेज स्तर के अलावा जिला स्तर पर और बोर्ड में भी सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा के संचालन पर नजर रखी जाएगी।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होनी हैं। इसके लिए जिले में 71 केंद्र बनाए गए है, जहां 51058 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परीक्षा नकलविहीन एवं पारदर्शी हो, इसके लिए सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। वहीं, केंद्रों की त्रिस्तरीय निगरानी की जाएगी। केंद्र के साथ जिला स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनेगा। इसके अलावा बोर्ड में भी बने कंट्राेल रूम से परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी।
नकल करने वाले व नकल में सहयोग करने वाले स्टाफ के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। सभी कंट्रोल रूम एक-दूसरे से कनेक्ट रहेंगे। जिम्मेदार किसी भी परीक्षा केंद्र काे लाइव देख सकेंगे। अगर गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई तीनों स्तर की रिपोर्ट से तय होगी। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश सभी परीक्षा केंद्रों को दिए गए हैं। अगर किसी भी तरह की लापरवाही पकड़ में आई तो कार्रवाई की जाएगी।