{"_id":"5e4ad6c18ebc3ef24723a486","slug":"up-board-exam-start-today-jpnagar-news-mbd3402849186","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से यूपी बोर्ड की परीक्षा, हिंदी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से यूपी बोर्ड की परीक्षा, हिंदी की परीक्षा
विज्ञापन
हसनपुर के शिक्षा भारती इं.का.रहरा में परीक्षा को तैयार सीटिंग प्लान।
- फोटो : HASANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। एशिया के सबसे बड़े माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी यूपी बोर्ड की परीक्षा का दंगल आज यानी मंगलवार से शुरू हो रहा है। प्रशासन ने जहां नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए अपनी कमर कस ली है। वहीं परीक्षार्थियों ने भी पूरी तैयारियां कर ली हैं। आखिरी वक्त तक परीक्षार्थी तैयारियों में जुटे रहे। जिले में 53 हजार से ज्यादा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत हैं। हिंदी के प्रश्नपत्र के साथ परीक्षाओं का आगाज होगा।
यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। पहले दिन हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा है। दोनों पाली में हिंदी का प्रश्नपत्र है। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को सख्ती बरतने का निर्देश मिला है। अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिले में हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए 53,723 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल में 28,453 और इंटर में 25,270 विद्यार्थी शामिल हैं। ये छात्र-छात्राएं जिले के 74 स्कूलों में परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी के लिए मॉनीटिरिंग सेंटर बनाया गया है। जिसे जीआईसी में स्थापित किया गया है। यहां पर भी टेक्निकल एक्सपर्ट शिक्षक रहेंगे, जो स्कूलों की पल-पल की गतिविधियों की निगरानी करेंगे। इसके अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया गया है किसी तरह की गड़बड़ी पर जवाबदेही तय है। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमण करते रहेंगे।
गड़बड़ी मिले तो यहां मिलाएं फोन
अमरोहा। परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी या जानकारी साझा करने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह डीआईओएस कार्यालय में स्थित है। इसमें तीन पाली में स्टाफ तैनात हैं। जिसका नंबर 05922-259267 है। परीक्षार्थी या कोई भी व्यक्ति फोन कर सकता है।
विज्ञापन
सेक्टर मजिस्ट्रेट 11
स्टेटिक मजिस्ट्रेट 74
कक्ष निरीक्षक
माध्यमिक शिक्षा
महिला 2061
पुरुष 1100
बेसिक शिक्षा
महिला 476
पुरुष 412
उत्तर पुस्तिका जमा करने पर प्रशासन की निगाह
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने उत्तर पुस्तिका के जमा करने की टाइमिंग तय कर दी है। सुबह की पाली की कॉपी दोपहर एक बजे तक जमा करना है। शाम को सात बजे का समय निर्धारित है। उत्तर पुस्तिका जमा करने वालों पर प्रशासन की निगाह है।
सीटिंग प्लान जानने परीक्षा केंद्रों में आए छात्र-छात्राएं
सालाना परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं के मन में संशय देखने को मिला। वह परीक्षा केंद्रों में आएं। अपने कक्ष के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन कुछ इंटर कॉलेेज का गेट बंद रहा। इसके चलते छात्र-छात्राएं बाहर से लौट गए। जीआईसी, जीजीआईसी समेत अन्य इंटर कॉलेज में सीटिंग प्लान का खाका तैयार हो गया।