फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP Board: Educational records can be corrected till 25th

यूपी बोर्ड : 25 तक करा सकेंगे शैक्षिक अभिलेखों में सुधार

Thu, 16 Oct 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 16 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Educational records can be corrected till 25th
अमरोहा। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को शैक्षिक अभिलेखों में त्रुटि सुधार के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद मौका दे रहा है। विद्यालयों के प्रधानाचार्य 11 से 25 अक्तूबर तक वेबसाइट पर अभिलेखों में संशोधन कर सकते हैं। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश भी दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बोर्ड परीक्षा के आवेदन व पंजीकरण का काम भी पूरा हो चुका है। आवेदन के समय शैक्षिक अभिलेखों में रह गई त्रुटि की संभावना को देखते हुए बोर्ड उसमें सुधार का मौका दे रहा है। शैक्षिक अभिलेखों में त्रुटि रह जाने के कारण विद्यार्थियों को बाद में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए परीक्षा से पहले विद्यार्थियों के विषय, वर्ग, उनके नाम, माता-पिता के नाम में वर्तनी त्रुटि, जेंडर, जाति, फोटो व कक्षा 11 के पंजीकरण में अंकित हाईस्कूल के त्रुटिपूर्ण अनुक्रमांक जैसी सभी त्रुटियों में सुधार परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर शनिवार से 25 अक्तूबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक किया जा सकता है। इसके अलावा कक्षा 11 में अंकित हाईस्कूल के त्रुटिपूर्ण अनुक्रमांक को भी संशोधित कराया जा सकेगा। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि अगर किसी परीक्षार्थियों के अभिलेखों में संशोधन होना है, तो वह निर्धारित समय तक करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed