{"_id":"657b5c16cf67f0e4580e9649","slug":"up-board-disposal-of-objections-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-10342-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: परीक्षा केद्राें के निर्धारण के लिए आई आपत्तियों का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: परीक्षा केद्राें के निर्धारण के लिए आई आपत्तियों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए आई आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। अब बोर्ड द्वारा जल्द ही परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। फिलहाल बोर्ड द्वारा 68 परीक्षा केंद्राें की सूची जारी की गई थी। जिसके संबंध में आपत्तियां मांगी गईं थीं। जिसमें किसी ने सेंटर को कटवाने की गुहार लगवाई है तो किसी ने परीक्षा केंद्रों की दूरी अधिक होने का हवाला देते हुए परीक्षा केंद्र बदले जाने की मांग की थी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा बोर्ड की परीक्षा के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। जिले में इस बार हाईस्कूल एवं इंटर में 53383 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। इसके लिए बोर्ड द्वारा 68 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर सूची जारी की गई थी। इस बार पिछले साल की तुलना में 14 परीक्षा केंद्र कम कर दिए गए थे। अनंतिम रूप से जारी हुए परीक्षा केंद्राें को अंतिम रूप देने के लिए आपत्तियां मांगी गई थी। जिन पर कुल 106 आपत्तियां दर्ज की गईं थीं। जिसके निस्तारण के लिए डीएम ने एसडीएम के नेतृत्व में टीमों का गठन कर निस्तारण करने के निर्देश दिए थे। आपत्तियों में किसी ने दूरी का हवाला देते परीक्षा केंद्राें को कटवाने की गुहार लगाई तो किसी ने धारण क्षमता से संबंधित आपत्तियां दर्ज कराई थी।
अब आपत्तियाें का निस्तारण कर डाटा बोर्ड को भेज दिया गया है। वहीं, परीक्षा केंद्राें के बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है। डीआईओएस वीपी सिंह ने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण कर डाटा बोर्ड को भेज दिया गया है। संभवत: एक सप्ताह में परीक्षा केंद्राें की सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
-- --