{"_id":"67993d422a21664f5a0465e0","slug":"up-board-56-schools-did-not-provide-information-about-cctv-cameras-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-133289-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 56 स्कूलाें ने नहीं दी सीसीटीवी कैमरों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 56 स्कूलाें ने नहीं दी सीसीटीवी कैमरों की जानकारी
Wed, 29 Jan 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
यूपी बोर्ड परीक्षा के आयोजन को लेकर मांगी जाने वाली सूचनाएं देने में स्कूल लापरवाही बरत रहे हैं। बोर्ड की ओर से मांगी गई सीसीटीवी कैमरों व डीवीआर की जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड न करने वाले 56 स्कूलों की सूची डीआईओएस कार्यालय भेजी गई है। डीआईओएस ने सभी स्कूलों को बुधवार दोपहर 12 बजे तक जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर पिछले कई माह से तैयारियां चल रही है। परीक्षा के लिए जिलेभर में 71 केंद्र बनाए गए हैं। सभी जरूरी मानक पूरे करने वाले शिक्षण संस्थानों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है, लेकिन अधिकांश स्कूल बोर्ड की ओर से मांगी जा रही सूचनाएं देने में लापरवाही बरत रहे हैं। परीक्षा में सीसीटीवी कैमरों का अहम रोल रहेगा। जिला स्तर पर बने कंट्रोल रूम के साथ राज्य स्तर पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ही परीक्षा पर नजर रखी जाएगी।
बोर्ड ने सीसीटीवी व डीवीआर से संबंधित जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे, लेकिन 71 के सापेक्ष 56 परीक्षा केंद्रों ने इससे संबंधित जानकारी अपलोड नहीं की है, जिससे बोर्ड ने गंभीर लापरवाही मानते हुए डीआईओएस कार्यालय को ऐसे स्कूलों की सूची भेजी है। इस पर डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने ऐसे सभी स्कूलों को जानकारी अपलोड करने के लिए बुधवार दोपहर 12 बजे तक का समय दिया है। उन्होंने बताया कि जानकारी अपलोड न करने पर कार्रवाई की जाएगी।