फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP Board: 3819 room inspectors will perform examination duty

यूपी बोर्ड : 3819 कक्ष निरीक्षक निभाएंगे परीक्षा की ड्यूटी

Sat, 22 Feb 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 22 Feb 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 3819 room inspectors will perform examination duty
अमरोहा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा का आगाज होने में दो दिनों का समय ही शेष बचा है। परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के अलावा प्रश्नपत्र पहुंचाने का काम पूरा हो गया है। परीक्षा के लिए 3819 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही परीक्षा के दौरान बिजली विभाग को निर्बाध आपूर्ति के निर्देश भी जारी किए हैं।
सोमवार से जिले में 71 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा होनी है। हाईस्कूल के 26069 और इंटर के 24989 समेत कुल 51058 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए जिले को चार जोन व 12 सेक्टर में बांटा गया है। रात में भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी। इसके लिए भी 23 अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर छह-छह दिनों के 142 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी की गई है। परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों के रूप में तैनाती के लिए 3819 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

इसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग से 2780 और बेसिक शिक्षा विभाग से 1039 शिक्षकों को लिया गया है। कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोड युक्त परिचयपत्र जारी किए गए हैं, जिसमें शिक्षकों का सारा डाटा देखा जा सकेगा। परीक्षा से पहले केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के संचालन की स्थिति को चेक करने के निर्देश भी दिए है। जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम से पूरी परीक्षा पर नजर रखी जाएगी। परीक्षा के दौरान बिजली विभाग को निर्बाध आपूर्ति के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- परीक्षा के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। परीक्षा शासन व बोर्ड की मंशा के अनुरूप पारदर्शी और नकलविहीन आयोजित कराई जाएंगी। - विष्णु प्रताप सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed