फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: BJP leader shot dead, body of BDC member thrown outside the village, large number of forces deployed

UP: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, गांव के बाहर फेंक गए बीडीसी सदस्य का शव, बड़ी संख्या में फोर्स तैनात

Thu, 07 Mar 2024 12:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 12:13 PM IST
सार

अमरोहा में क्षेत्र पंचायत सदस्य सतपाल खड़गवंशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव गांव के बाहर मिला। बीजेपी नेता की हत्या की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसको देखते हुए जिले भर से फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
UP: BJP leader shot dead, body of BDC member thrown outside the village, large number of forces deployed
बीजेनी नेता सतपाल खड़गवंशी की गोली मारकर हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

जन्मदिन की पार्टी से घर लौटते समय क्षेत्र पंचायत सदस्य सतपाल खड़गवंशी (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस में जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर सबूत जुटाए। सुरक्षा के लिहाज से चार थानों की फोर्स बुला ली गई है। परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक सतपाल खड़गवंशी सोहरका गांव के रहने वाले थे। वह भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़े थे। उनके परिवार में पत्नी संतोष देवी और दो बेटे हैं। परिजनों के मुताबिक बुधवार के शाम करीब पांच बजे सत्यपाल खड़गवंशी खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे।
विज्ञापन


इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। इस दौरान सतपाल खड़गवंशी जन्मदिन की पार्टी में गए थे। रात भर सतपाल खड़गवंशी घर नहीं लौटे तो परिजनों ने बृहस्पतिवार की तड़के मंदिर में उनके लापता होने की जानकारी दी। जिसके कुछ देर बाद ही ग्रामीण गांव से बाहर तालाब की तरफ पहुंचे तो वहां सतपाल खड़गवंशी का लहूलुहान शव पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी कनपटी से नीचे सटाकर गोली मारी गई थी। अंदाजा लगाया जा रहा है की आधी रात के समय उनकी हत्या की गई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य की हत्या की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। सुरक्षा के लिहाज से गजरौला, सैदनगली समेत कई थानों का फोर्स बुली ली गई है।


एएसपी राजीव कुमार सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं, एसपी कुंवर अनुपम के निर्देश पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने बारीकी से सबूत जुटाए। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी ने बताया कि परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed