फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Unreserved tickets of express trains will be available from today

आज से मिलने लगेंगे एक्सप्रेस ट्रेनों के अनारक्षित टिकट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Unreserved tickets of express trains will be available from today
गजरौला और अमरोहा होते हुए से दिल्ली, प्रयागराज, मेरठ, प्रतापगढ़, देहरादून आने जाने वाले यात्रियों को पहले से ही टिकट आरक्षित कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह शुक्रवार से स्टेशन के टिकट काउंटर पर अनारक्षित टिकट लेकर सफर कर सकेंगे। ऊपर से आदेश आ गया है।
विज्ञापन

गजरौला औद्योगिक नगरी होने के कारण यहां पर देश भर के कई जगह के लोग काम करते हैं। जिनको अपने घर आने व जाने के लिए ट्रेन ही सबसे सस्ता और सुलभ साधन है, लेकिन कोरोना काल के बाद से ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया था। सवारी गाड़ियों को छोड़ स्टेशन पर अन्य किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट नहीं मिलता था। एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने के लिए कई दिन पहले टिकट का आरक्षण कराना पड़ता था। आरक्षित सीट फुल होने पर रिजर्वेशन नहीं होता था। जिसके बाद मजबूरी में अन्य साधन का रुख करना पड़ता था, जबकि गजरौला में दिल्ली और देहरादून के बीच चलने वाली मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन रात को 12.30 बजे आती है। मेरठ से प्रयागराज संगम को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस गजरौला में रात को 9.50 बजे पहुंचती है। वहीं इंटरसिटी एक्सप्रेस का गजरौला में आगमन सुबह को 7.35 बजे होता है। जबकि प्रतापगढ़ से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस का गजरौला में ठहराव नहीं है। यह अमरोहा में तड़के 3.50बजे ठहरती है। यात्रियों की दुश्वारी शुक्रवार से दूर होगी। उनको उपरोक्त ट्रेनों में सफर करने के लिए स्टेशन पर हाथों हाथ अनारक्षित टिकट मिलेगा। यात्रियों को कई दिन पहले आरक्षित कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।।रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रियों को उपरोक्त ट्रेनों से सफर करने के लिए दस दिसंबर से अनारक्षित टिकट मिलने लगेंगे। ऊपर से आदेश आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed