फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Unregistered pathology labs and nursing homes sealed

Amroha News: शराब की ओवर रेटिंग करने के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

Wed, 05 Feb 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 05 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Unregistered pathology labs and nursing homes sealed
अमरोहा।
विज्ञापन

शराब की दुकानों पर चल रहे ओवर रेट के खेल पर लगाम लगाने के लिए डीएम की ओर से चले छापामार अभियान में चार दुकानों पर ओवर रेटिंग पकड़ी गई थी। इन दुकानों पर अब निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
डीएम निधि गुप्ता वत्स के आदेश पर रविवार रात जिलेभर में शराब की दुकानों पर हो रही ओवर रेटिंग को रोकने के लिए अभियान चलाया था। इस दौरान डिप्टी कलक्टर मुख्यालय मसीहा नजम ने शहर में लकड़ा चुंगी स्थित देशी शराब की दुकान पर छापा मारा था, जहां देशी शराब की निर्धारित 70 रुपये के बजाय 75 रुपये में बिक्री होते पकड़ी गई थी। वहीं, डिप्टी कलक्टर बृजपाल सिंह ने धनौरा क्षेत्र के कुआंखेड़ा में अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान पर छापा मारा था, जहां पर अंग्रेजी शराब की दुकान में शराब को 560 रुपये के स्थान पर 570 रुपये में बेचते पकड़ा गया था।
विज्ञापन

एसडीएम हसनपुर विभा श्रीवास्तव ने रजोहा में छापा मारा था, जहां भी देशी शराब पांच रुपये अधिक कीमत पर बेचते हुए पकड़ी गई थी। रजोहा में ही बीयर की दुकान पर बीयर की बोतल पर दस रुपये अधिक कीमत की ओवर रेटिंग पकड़ी गई थी। इसके बाद अधिकारियों ने डीएम को कार्रवाई की रिपोर्ट भेज दी थी। डीएम ने ओवर रेटिंग करने वाली सभी दुकानों के निरस्तीकरण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि ओवर रेटिंग पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed