{"_id":"5d41dcc28ebc3e6cfe43c0fa","slug":"unnao-rape-case-corngress-worker-s-hanging-demand-jpnagar-news-mbd3170371140","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांड: फांसी की मांग को लेकर उपवास पर रहे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांड: फांसी की मांग को लेकर उपवास पर रहे कांग्रेसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को फांसी की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने आवाज बुलंद की। उपवास पर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। कहा कि नैतिकता की बात करने वाली पार्टी के नेता रेप जैसे अपराध में जेल में कैद हैं लेकिन वह उन्हें बर्खास्त करने का साहस नहीं दिखा रही है। रेप कांड के पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की।
कांग्रेसजन बुधवार को कलक्ट्रेट गेट के पास इकट्ठा हुए। इसके बाद उन्होंने धरना शुरू कर दिया। एक दिवसीय उपवास में कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि उन्नाव रेप कांड एक साजिश है। पीड़ित परिवार के लोगों की मौत हो रही है। यह दुर्घटना और हादसा नहीं बल्कि एक गहरी साजिश है। कहा कि प्रदेश सरकार दोषियों को बचाने में लगी है। इसके चलते अब तक बर्खास्त नहीं किया गया है। दूसरों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा के नेताओं की असलियत सामने आ गई है। भाजपा नेताओं के लिए नीयत और नियम केवल दूसरों के लिए है वह अपने लिए नैतिकता से ऊपर समझते हैं। घायल बेटी और वकील की बेहतर इलाज की व्यवस्था करें। इस दौरान चौधरी सुखराज सिंह, फैज आलम राइनी, हाजी खुर्शीद अनवर, ओमकार कटारिया, शमीम अयूब, सिराजुद्दीन हाशमी, साजिद चौधरी, सरदार इंद्र सिंह, राजीव सिरोही, अनवर, कल्लन, जावेद उस्मानी, राजेंद्र त्यागी आदि रहे।