फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Unknown vehicle hit a bike riding couple on Amroha s Joya bridge husband died

Amroha: हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पति की मौत और पत्नी की हालत गंभीर

Sun, 30 Oct 2022 11:01 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 30 Oct 2022 11:01 AM IST
सार

हादसा जोया पुल के पास आनंद विहार कॉलोनी के सामने हुआ, जिसमें तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Unknown vehicle hit a bike riding couple on Amroha s Joya bridge husband died
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा में जोया पुल के पास आनंद विहार कॉलोनी के सामने हाईवे पर हादसे में किसान की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था।

विज्ञापन

ये हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया में आनंद विहार कॉलोनी के सामने हुआ। क्षेत्र के गांव ढेला नगला में दिवंगत कर्मवीर सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा राहुल पेशे से किसान है। वह परिवार के इकलौता बेटे थे। राहुल की शादी तीन साल पहले किरन के साथ हुई थी। उस पर एक बेटी भी है। परिजनों के मुताबिक शनिवार को राहुल अपनी पत्नी किरन के साथ गजरौला से दवाई लेने के लिए गए थे। दोपहर बाद लौटते समय जैसे ही उनकी बाइक जोया पुल के पास आनंद विहार कॉलोनी के सामने पहुंची। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर भाग गया।

विज्ञापन

हादसे में राहुल और उसकी पत्नी किरन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मुरादाबाद के टीएमयू में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। लेकिन देर रात इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि मृतक राहुल के तहेरे भाई महेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed