फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Unknown vehicle crushed two people who fell on the highway after slipping a bike, died

बाइक फिसलने से हाईवे पर गिरे दो लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle crushed two people who fell on the highway after slipping a bike, died
गजरौला (अमरोहा)। अचानक सामने आई नीलगाय को बचाने के चक्कर में बाइक असंतुलित होकर फिसल गई और उस पर सवार दो लोग सड़क पर गिर गए, इसी दौरान इधर से गुजरे अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों रिश्ते में साढ़ू थे। वह रिश्तेदार की बेटी की लग्न चढ़ाकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

ये हादसा गजरौला थाना क्षेत्र में बिजौरा ढाल के निकट एक पेट्रोल पंप सामने बृहस्पतिवार रात दो बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि रहरा थाना क्षेत्र के गांवनवाबपुरा खादर निवासी 55 वर्षीय चरन सिंह पुत्र गोदलसिंह व बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव लाटरा मूंदरा निवासी 31 वर्षीय निगम पुत्र मोमराज सिंह आपस में साढू़ थे। अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांवनन्हेड़ा अल्यारपुर निवासी हरपाल सिंह भी उनके साढू़ हैं। हरपाल सिंह ने अपनी बेटी का रिश्ता हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शकरपुर में किया है। बृहस्पतिवार रात हरपाल सिंह की बेटी की लग्न थी। जिसमें दोनों साढू़ चरन सिंह व निगम भी गए थे। रात लग्न चढ़ाने के बाद दोनों साढू़ और उनका साला मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर निवासी वेदपाल सिंह बाइक से लौट रहे थे। बाइक को वेदपाल सिंह चला रहे थे, जबकि दोनों साढू़ चरनसिंह और निगम पीछे बैठे थे। जैसे ही वह गजरौला थाना क्षेत्र में बिजौरा ढाल सामने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान अचानक नीलगाय सामने आ गई। जिससे बचने के चक्कर में बाइक चला रहे वेदपाल सिंह ने अचानक तेज ब्रेक लगा दिए। जिससे अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई। चरन सिंह और निगम दूर छिटक कर हाईवे पर जा गिरे, जबकि वेदपाल सिंह कच्चे में हाईवे किनारे गिरा। इस दौरान सामने से आए अज्ञात वाहन ने हाईवे पर गिरे चरन सिंह और निगम को रौंद दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि वेदपाल घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उधर पीछे से चरन सिंह, निगम के रिश्तेदार भी आ रहे थे। यह लोग कार में सवार थे। उन्होंने घायल वेदपाल को अपनी कार में लिया और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हादसे ने उजड़ा शिमला और विशेष की मांग का सिंदूर
गजरौला। साढू़ की बेटी की लग्न चढ़ाकर हापुड़ के शकरपुर से लौट रहे बाइक सवार युवक और अधेड़ की मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने रात में शव मोर्चरी पर रखवा दिए थे। उनके रिश्तेदार सुबह ही उनके घरों पर पहुंचने लगे थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में रिश्तेदार और परिचित मोर्चरी पर पहुंच गए थे। सबकी जुबान पर दोनों साढ़ू की मौत का ही जिक्र था। तीनों बहनों चरन सिंह की पत्नी शिमला, निगम की पत्नी विशेष और हरपाल सिंह की पत्नी शर्मा देवी के बीच बड़ा प्रेम था, लेकिन हादसे ने दो बहनों शिमला व विशेष की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed