फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Unity Yatra: The city resonated with patriotic songs

एकता यात्रा : देशभक्ति के तरानों से गूंजा शहर

Thu, 20 Nov 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 20 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Unity Yatra: The city resonated with patriotic songs
अमरोहा। सरदार पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को पार्टी कार्यालय से अमरोहा शहर में यूनिटी जन एकता पदयात्रा निकाली गई। इसमें भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन के कार्यकर्ता उत्साह के साथ शामिल हुए। यात्रा में शामिल लोग तिरंगा लिए भारत माता के जयकारे लगाते चल रहे थे। यात्रा में देशभक्ति के तराने गूंजते रहे।
विज्ञापन

जोया रोड स्थित पार्टी कार्यालय से एकता यात्रा की शुरुआत हुई। बंबूगढ़ चौराहा सहित कई स्थानों पर लोगों ने फूलों से यात्रा का स्वागत किया। यात्रा बंबूगढ़ चौराहा, टीपी नगर चौराहा, गांधी मूर्ति, आईएम इंटर कॉलेज, आजाद रोड व आंबेडकर चौराहा होते हुए रामलीला मैदान में पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री ने कहा कि साहस, दूरदृष्टि और राष्ट्र निर्माण के लिए सरदार पटेल के अथक प्रयासों की प्रेरणा इस पूरे आयोजन में दिख रही है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संकल्प ही जन एकता यात्रा है।
विज्ञापन

उन्होंने सरदार पटेल के जीवन दर्शन व राष्ट्र निर्माण के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिले के प्रभारी राजीव सिसोदिया ने विचार रखते हुए सरदार पटेल के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी ने भी विचार रखे। यात्रा के दौरान बंबूगढ़ चौराहे पर महात्मा ज्योतिबाफुले व आंबेडकर पार्क पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। कार्यक्रम संयोजक राम सिंह सैनी सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष शशि जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी, पूरन सिंह सैनी, रमेश कलाल, अर्जुन सैनी, प्रेमसिंह सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed