{"_id":"684c8dacc28284b0060cac4d","slug":"united-front-accuses-electricity-department-of-exploiting-farmers-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-141749-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: संयुक्त मोर्चा ने बिजली विभाग पर लगाया किसानों के शोषण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: संयुक्त मोर्चा ने बिजली विभाग पर लगाया किसानों के शोषण का आरोप
Sat, 14 Jun 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा की बैठक में बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर किसानों के शोषण का आरोप लगाया गया है। चेकिंग के नाम पर किसानों से अवैध वसूली की जा रही है। संयुक्त मोर्चा ने तेंदुए की दस्तक के मद्देनजर गांव में पिंजरा लगाकर उनको पकड़ने की मांग भी की है।
संयुक्त मोर्चा की एक बैठक शुक्रवार को ग्राम आजमपुर में आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि चेकिंग के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी किसानों से अवैध वसूली कर रहे हैं। बैठक में ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की लड़खड़ाती स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति की मांग की गई।
बैठक में किसानों ने कहा कि तेंदुए के आतंक के चलते वे अपने खेतों में काम नहीं कर पा रहे हैं। बैठक में वन विभाग से तेंदुओं को पकड़ने के लिए गांव-गांव पिंजरा लगाने की मांग की गई। बैठक में नौगांवा क्षेत्र में तेंदुए की मौत पर जेल भेजे गए किसानों को बिना शर्त रिहाई करने की मांग भी की गई। बैठक में चेतावनी दी गई यदि बिजली विभाग का निजीकरण किया गया अथवा बिजली की दरें बढ़ाई गई तो राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा चुप नहीं बैठेगा। जिला अध्यक्ष राहुल सिद्धू ने छुट्टा पशुओं को पकड़ कर गोशाला भेजने की मांग की गई। बैठक में खतौनियों में अंश निर्धारण में खामियों को शीघ्र ठीक करने की मांग भी की गई। इस अवसर पर साबिर चौधरी, चंद्रपाल सिंह, अरुण सिद्धू, पंचम सिंह, नितिन सिंह, इकबाल सैफी, कामिल चौधरी आदि मौजूद थे।