फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   uncontrolled truck rammed into two shops

दुकानों में घुसा अनियंत्रित ट्रक, केबिन में फंसा चालक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
uncontrolled truck rammed into two shops
नौगांवा सादात(अमरोहा)। धामपुर शुगर मिल से चीनी लेकर निकला ट्रक नौगांवा सादात में अनियंत्रित होकर पिकअप को टक्कर मारते हुए दो दुकानों में जा घुसा। हादसे में चालक क्षतिग्रस्त ट्रक के केबिन में फंस गया। लोगों ने केबिन को कटर से काटकर चालक को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब दस बजे नसीरपुर निवासी मनोज कुमार पिकअप में अमरोहा सब्जी मंडी से प्याज लेकर बिजनौर मंडी जा रहा था। पिकअप जब नौगांवा सादात के हुसैनी चौक पर पहुंची तभी धामपुर की शुगर मिल से चीनी लेकर अहमदाबाद जा रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर उसमें टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक वेल्डिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में जा घुसा। हादसे में दोनों दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक के केबिन में राजस्थान के जिला भिलवाड़ा के जसपुर निवासी चालक प्रह्लाद फंस गया। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ट्रक के केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों दुकानों में हजारों का नुकसान बताया जा रहा है। गनीमत रही हादसा रात में हुआ। अन्यथा भीड़भाड़ वाले हुसैनी चौक पर बड़ी घटना घट सकती थी। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed