{"_id":"64419ba1ed9a99b710046254","slug":"uncontrolled-truck-overturned-due-to-overtake-jpnagar-news-c-15-1-121744-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ओवरटेक के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ओवरटेक के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक
Fri, 21 Apr 2023 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 21 Apr 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। ओवरटेक के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। मगर गनीमत की बात यह रही कि चालक को चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर ट्रक को सीधा कराने के बाद हाईवे पर पहुंचाया।
संभल निवासी चंद्रपाल ट्रक चालक है। वह बृहस्पतिवार की सुबह ट्रक लेकर बरेली से नोएडा जा रहा था। ट्रक मोहम्मदाबाद के पास पहुंचा था। इसी दौरान आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे पलट गया। हादसे की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। फोन कर क्रेन मंगाई। ट्रक को हाईवे पर पहुंचाया गया। गनीमत की बात यह रही कि चालक को चोट नहीं लगी।
गजरौला में पालिकाध्यक्ष के लिए नौ दावेदारों के बीच होगा मुकाबला
फोटो-6
गजरौला। पालिकाध्यक्ष के लिए नौ दावेदारों के बीच मुकाबला किया जाएगा। कारण पांच दावेदारों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। सभासद के दो दावेदारों के नामांकन पत्रों में खामी पाई गई। 11 ने नामांकन पत्रों को वापस ले लिया। सभासद के लिए 171 दावेदार मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष और सभासद पद के लिए जमा किए नामांकन पत्रों की बृहस्पतिवार को जांच की गई। कुल जमा किए गए 184 नामांकन पत्रों में दो नामांकन पत्र गलत पाए गए। इस कारण उनको खारिज कर दिया गया, जबकि 11 दावेदारों ने बृहस्पतिवार को अपने नाम वापस ले लिए। इस कारण सभासद के 171 दावेदार ही मैदान में रह गए हैं। उधर पालिकाध्यक्ष पद के लिए 14 दावेदारों ने नामांकन पत्र जमा किए थे। मगर पांच दावेदारों ने अपने नामांकन पत्रों को वापस लिया है। इस कारण अब अध्यक्ष पद के नौ दावेदार मैदान में रह गए हैं। जिनके बीच पालिकाध्यक्ष की कुर्सी के लिए मुकाबला होगा। ईओ गार्गी त्यागी ने इसकी पुष्टि की है।