फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Uncontrolled car overturned on the highway, driver died

Amroha News: हाईवे पर अनियंत्रित होकर कार पलटी, चालक की मौत

Thu, 13 Apr 2023 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 13 Apr 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car overturned on the highway, driver died
रजबपुर। मंगलवार की शाम दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रही शिफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। अभी शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मंगलवार की शाम पांच बजे दिल्ली से मुरादाबाद दोपहर एक शिफ्ट डिजायर कार जा रही थी। जैसे ही कार रजबपुर थानाक्षेत्र में प्रेमधाम के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार की तेज गति हादसे का कारण बनी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। कार के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला और उपचार के लिए गजरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार नंबर के आधार पर मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed