फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   uncle through his niece on road

नशेड़ी चाचा ने मासूम भतीजे को सड़क पर पटका, रेफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
uncle through his niece on road
हसनपुर (अमरोहा)। शराब के लिए रुपये नहीं देने पर एक नशेड़ी युवक ने अपने ही डेढ़ वर्षीय मासूम भतीजे को भाभी की गोद से छीनकर सड़क पर पटक दिया। आनन-फानन में मासूम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से उसे रेफर कर दिया। उधर, गुस्साए परिजनों एवं मोहल्लों वालों ने आरोपी को पकड़ लिया। धुनाई करने के बाद बेकाबू हुए आरोपी को बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को बंधनमुक्त किया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान किया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला खेबान निवासी सोनू जाटव तीन भाई हैं। सोनू विवाहित है, जबकि छोटे दो भाई अविवाहित हैं। बीच वाला भाई पंकज नशे का आदी है। आए दिन झगड़ा मारपीट करता रहता है। बताते हैं कि शनिवार को वह परिजनों से शराब पीने के लिए रुपये मांग रहा था। नहीं मिलने पर वह चिड़चिड़ा हो गया। इसी बीच भाभी रेशम की गोद से डेढ़ वर्षीय मासूम भतीजे अर्श को छीन लिया और दरवाजे पर जाकर सड़कर पर पटक दिया। आनन-फानन में मासूम को निजी अस्पताल ले गए। यहां से उपचार के बाद सीएचसी ले गए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, घटना से गुस्साए परिजनों एवं मोहल्ले वालों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी धुनाई करने के बाद जब वह बेकाबू हो गया, तो मोहल्ले में ही मंदिर के दरवाजे से बांध दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस आरोपी को कोतवाली ले गई। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया है। नशे का आदी होने के कारण उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed