फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ultrasound centre without doctor sealed

Amroha News: बिना चिकित्सक संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर सील किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound centre without doctor sealed
अमरोहा। सैदनगली में बिना चिकित्सक के संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया।शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अल्ट्रासाउंड की शिकायत की गई थी। जिसके बाद हसनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने सेंटर पर कार्रवाई की। टीम की ओर से सेंटर के संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखुपुर झकड़ी निवासी सर्वेश कुमार ठाकुर ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र दिया था। जिसमें बताया था कि सैदनगली में भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर अवैध रूप से संचालित हो रहा है। जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की भी मिली भगत होने का आरोप लगाया था। कहा था कि सेंटर पर कोई एमबीबीएस डॉक्टर नहीं है। शिकायत के बाद एसडीएम सुनीता सिंह ने इसकी जांच के निर्देश दिए। इसके बाद हसनपुर सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. ध्रुवेंद्र सिंह ने टीम के साथ सेंटर पर पहुंचकर जांच की। सेंटर पर कोई प्रशिक्षित चिकित्सक नहीं मिला। जिस पर अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया है और संचालक को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article