फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   tyre of tractor remove at railway track

ट्रैक पर ट्रैक्टर का पहिया निकलने से रेलमार्ग प्रभावित

Thu, 09 Nov 2017 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा।
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा। Updated Thu, 09 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
tyre of tractor remove at railway track
अमरोहा के कैलसा रेलवे क्रासिंग ट्रैक पर ट्रैक्टर-ट्राली का निकला पहिया।

विज्ञापन
बिजनौर से ट्राली में गन्ना लादकर राणा शुगर मिल जा रहे ट्रैक्टर का पहिया कैलसा रेलवे फाटक पर निकल गया। इससे ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। घटना के बारे में पता चलते ही रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया। ट्रेनों को जहां तहां स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया। कैलसा चौकी प्रभारी ने घंटा भर मशक्कत कर ट्रैक्टर को ट्रैक से हटवाया।

बुधवार की सुबह बिजनौर से ट्राली में गन्ना भरकर चालक सुरेश कुमार ट्रैक्टर लेकर राणा शुगर मिल के लिए चला था। करीब छह बजे जब वह कैलसा फाटक को पार कर रहा था, तभी ट्रैक्टर का पिछला पहिया झटके से निकल गया। इसके बाद ट्रैक्टर ट्राली ट्रैक पर फंस गया और रेल संचालन बाधित हो गया। गेटमैन सुरेश कुमार ने इसकी खबर रेलवे अफसरों को दी, जिससे खलबली मच गई। कैलसा चौकी पुलिस हरकत में आई। चौकी प्रभारी सोहन सिंह पुंडीर अधीनस्थ कर्मियों को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। स्टेशन मास्टर ने लखनऊ से दिल्ली जा रही एक्सप्रेस को कैलसा स्टेशन पर रोक दिया। मुरादाबाद दिल्ली पैसेंजर ट्रेन हकीमपुर स्टेशन पर रोक दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने दूसरा ट्रैक्टर मंगवाकर ट्राली व ट्रैक्टर को ट्रैक से बाहर हटाया। थोड़ी देर में ही आरपीएफ चौकी प्रभारी सोनू कुमार, पीडब्ल्यूआई अधिकारी जितेंद्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए। जांच पड़ताल कर चालक के बारे में जानकारी हासिल  की। तलाशने पर भी चालक  नहीं मिला। इसके बाद ट्रैक्टर को आरपीएफ ने कब्जे में ले लिया। वहीं, ट्रैक्टर एक बीजेपी नेता का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed