{"_id":"62373743b290440f032d986c","slug":"two-year-old-innocent-died-by-drowning-in-water-drum","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: पानी के ड्रम में डूबकर दो वर्षीय मासूम की मौत, पशुओं को पिलाने के लिए रखा गया था पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: पानी के ड्रम में डूबकर दो वर्षीय मासूम की मौत, पशुओं को पिलाने के लिए रखा गया था पानी
Sun, 20 Mar 2022 08:07 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, रहरा (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रहरा (अमरोहा)
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 20 Mar 2022 08:07 PM IST
सार
रविवार को अमरोहा के रहरा गांव निवासी अकरम का दो वर्षीय बेटा सूफियान खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पशुओं के लिए रखे गए पानी के ड्रम में डूब गया। इस दौरान घर में किसी की उस पर नजर नहीं पड़ी, जिससे बच्चे की डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
दो वर्षीय मासूम की डूबकर मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा के रहरा गांव में पशुओं को पानी पिलाने के लिए रखे ड्रम में डूबकर दो वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक घटना रहरा गांव की है। यहां पर अकरम का परिवार रहता है। अकरम मजदूरी और पशु पालन कर घर चलाता है। घर में पशु होने के चलते उन्हें पानी पिलाने के लिए कटा हुआ ड्रम रखा हुआ है। जिसमें रविवार को पानी भरा हुआ था।
विज्ञापन
दोपहर को घर के पास ही अकरम का दो वर्षीय मासूम बेटा सूफियान खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पानी के ड्रम में गिरकर डूब गया। थोड़ी देर बाद परिजनों ने उसे ड्रम के पानी में डूबा देखा तो उनके होश उड़ गए। पानी से निकालकर उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाईयों में छोटा था। मासूम के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है।
विज्ञापन