फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two women who went out for a walk on the highway were crushed under a truck, one died

Amroha News: हाईवे पर घर से टहलने निकलीं दो महिलाएं ट्रक के नीचे दबीं, एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Two women who went out for a walk on the highway were crushed under a truck, one died
रजबपुर (अमरोहा)। हाईवे पर धागे से भरा ट्रक पलटने से उसके नीचे दबकर सावित्री देवी (52) की मौत हो गई। जबकि, उनके गांव की रहने वाली ममता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों बृहस्पतिवार सुबह करीब 5:30 बजे घर से टहलने निकली थीं।
विज्ञापन

ट्रक ने पलटने के बाद हाईवे किनारे खड़े नीम के पेड़ को चपेट में ले लिया, जिसके गिरने से किसान का टिनशेड ध्वस्त हो गया। हादसे में एक घोड़े की भी मौत हुई है। ट्रक पलटने के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी जयप्रकाश सिंह की पत्नी सावित्री देवी गांव की ही ममता देवी के साथ बृहस्पतिवार सुबह करीब 5:30 बजे हाईवे पर टहलने निकली थीं। इस बीच पंजाब नंबर ट्रक दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रहा था, जिसमें सूती धागा भरा था। जैसे ही ट्रक रसूलपुर गांव के पास पहुंचा, तो अनियंत्रित होकर अतरासी सर्विस रोड के पास पलट गया। सावित्री देवी और ममता ट्रक के नीचे दब गईं। वहीं, पलटते समय ट्रक सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से टकरा गया। जिससे पेड़ पास में बने विनोद कुमार के टिनशेड पर जा गिरा। उधर, ट्रक की चपेट में आकर गांव के ही गंगाशरन के घोड़े की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सावित्री व ममता को ट्रक के नीचे से निकला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने सावित्री देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ममता को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। उधर, ट्रक पलटने के बाद हाईवे पर जाम की स्थित बन गई। वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने क्रेन से पलटे ट्रक को हटवाया, जिसके बाद जाम में फंसे वाहनों को निकाला गया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा था। मामले में महिला के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतक बेटे के चार बच्चों का सहारा थी सावित्री
परिजनों के मुताबिक मृतक सावित्री देवी के पति जयप्रकाश जलेबी-पकौड़ी की दुकान चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके बेटे पवन की दो साल पहले संभल में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसके बाद पवन की पत्नी चार बच्चों को छोड़कर अपने मायके चली गई थी। पवन के चार बच्चों की जिम्मेदारी भी सावित्री देवी के कंधे पर थी। लेकिन, उनकी मौत के बाद बच्चों के सिर से दादी का साया भी उठ गया।

आधा घंटे तक जाम में फंसे रहे वाहन
रसूलपुर के पास अतरासी सर्विस रोड पर ट्रक के पलट जाने के बाद हाईवे पर वाहनों की लाइन लग गई। दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जाने वाले वाहनों के पहिए थम गए। करीब आधे घंटे तक दिल्ली से मुरादाबाद लेन पर जाम के हालात बने रहे। पुलिसकर्मियों ने पलटे ट्रक को हटाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article