फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two teenagers and a young woman are missing, police from two police stations are searching for them.

Amroha News: दो किशोरी व एक युवती लापता, दो थानों की पुलिस तलाश में जुटी

Mon, 08 Dec 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 08 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers and a young woman are missing, police from two police stations are searching for them.
अमरोहा। जिले में अलग-अलग स्थानों से दो किशोरी व एक युवती लापता हो गईं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीनों की तलाश में दो थानों की पुलिस दबिश दे रही है। दोनों किशोरी सहेली है और घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थीं।
विज्ञापन

पहला मामला कस्बा जोया के एक मोहल्ले से जुड़ा है। मोहल्ले के एक कारोबारी की 16 वर्षीय बेटी कस्बे के ही एक स्कूल में पढ़ती है। शनिवार सुबह वह मोहल्ले में ही रहने वाली अपनी हमउम्र सहेली के साथ स्कूल गई थी लेकिन छुट्टी के बाद दोनों घर नहीं लौटीं। परिजनों ने उन्हें हर संभावित स्थान पर तलाश किया लेकिन दोनों को कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने जब स्कूल जाकर पता किया तो जानकारी मिली कि दोनों स्कूल नहीं आई थीं।
विज्ञापन

वहीं, एक किशोरी की छोटी बहन के स्कूल बैग में एक लेटर मिला जिसमें उन्होंने अपनी मर्जी से घर छोड़कर जाने की बात लिखी थी। डिडौली प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों किशोरियों को जल्दी ही बरामद करते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। गांव निवासी एक किसान की पोती (22) 24 नवंबर सुबह घर से गायब हो गई। युवती का मुरादाबाद के रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। किसान का आरोप है कि पोती को बहला-फुसलाकर ले जाने में गांव के रहने वाले कुछ लोगों ने एक युवक का सहयोग किया है। प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed