फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two sides quarrel over grazing cattle in the field

खेत में पशु चराने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two sides quarrel over grazing cattle in the field
मंडी धनौरा (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव रमपुरा खादर में खेत में पशु चराने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। एक घायल को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। मृतक के परिजनों ने अस्पताल के बाहर चांदपुर मार्ग पर शव रखकर कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया। पुलिस अधीक्षक ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। परिजनों से जानकारी जुटाई है। मामले में पिता समेत दो बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

सोमवार की अपराह्न थाना क्षेत्र के गांव रमपुरा खादर निवासी मुखराम सिंह की बकरियां धर्म सिंह के खेत में चरने पहुंच गई थीं। इसको लेकर मुखराम सिंह के पुत्र रिंकू और जसपाल का गुरनाम सिंह के साथ विवाद हो गया था। उस समय दोनों पक्ष लोगों के समझाने पर अपने घरों को आ गए थे। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह सात बजे दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों ओर से लाठी डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। इस दौरान धारदार हथियार से गुरनाम बुरी तरह घायल हो गया। इससे गुरनाम ने गुस्साए लाइसेंसी राइफल से गोली चला दी। गोली मुखराम सैनी के 19 वर्षीय पुत्र रिंकू की जांघ में लगी। गोली लगते ही वह नीचे गिर गया जबकि उसका बड़ा भाई जसपाल भी झगड़े में बुरी तरह घायल हो गया। परिजन रिंकू को लेकर सरकारी अस्पताल आए। यहां चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर परिजनों ने चांदपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। लगभग डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। मौके पर आए पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी के आश्वासन पर जाम खोला गया। भाजपा विधायक राजीव तरारा ने भी अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी की और कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद रिंकू का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आसपास रहने वाले लोगों से घटना के बारे में जानकारी की। मृतक के पिता मुखराम सैनी की तहरीर पर पुलिस ने गुरनाम सिंह, उसके भाई विचित्र सिंह और पिता धर्म सिंह के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास व घर में घुसकर हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed