फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two sentenced to three years in prison for cow slaughter

Amroha News: बाग में युवक पर कुत्तों ने किया हमला, घायल

Wed, 14 May 2025 02:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 14 May 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Two sentenced to three years in prison for cow slaughter
सैदनगली (अमरोहा)।
विज्ञापन

आम के बाग में रखवाली कर रहे युवक पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
सैदनगली नगर पंचायत निवासी आरिफ का संभल रोड पर नगर में आबादी के पास आम का बाग है। बाग में बदायूं जनपद के गांव चंजरी निवासी बुद्धपाल रखवाली करते हैं। रोजाना की तरह मंगलवार सुबह को बुद्धपाल आम के बाग में रखवाली कर रहे थे, इस दौरान 10 से 12 कुत्तों के झुंड ने बुद्धपाल पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुत्तों को भगाकर बुद्धपाल को छुड़ाया।
विज्ञापन

घायल बुद्धपाल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि बार-बार मांग के बावजूद भी आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान नहीं चलाया जाता। आए दिन कुत्तों के हमले में लोगों की जान जा रही है। सीएचसी प्रभारी डा.ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि अस्पताल में एंटी रेबीज के इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिसे भी जरूरत होती है। उसे इंजेक्शन लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed