फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two roads in the Amroha Assembly constituency will be constructed at a cost of 1.25 crore.

Amroha News: सवा करोड़ से बनेंगी अमरोहा विधानसभा की दो सड़कें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two roads in the Amroha Assembly constituency will be constructed at a cost of 1.25 crore.
अमरोहा। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत मंडल में चार सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिली है। इनमें दो सड़कें अमरोहा विधानसभा क्षेत्र और दो नगीना विधानसभा क्षेत्र में बनेंगी। शासन ने नौ मार्गों के लिए प्रस्तावित 9.45 करोड़ में से 3.23 करोड़ रुपये अवमुक्त किए हैं।
विज्ञापन

अमरोहा विधानसभा क्षेत्र में फरासपुरा संपर्क मार्ग से नसीरपुर बाईपास होते हुए अफजलपुर मार्ग तक करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क 1.19 करोड़ रुपये से बनेगी। हरियाना में एनएच-09 से शाहनवाज की फैक्ट्री होते हुए फरासपुरा मार्ग तक भी सड़क बनेगी। नगीना क्षेत्र की दो सड़कों का भी निर्माण होगा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग गिरीशचंद ने बताया कि पहली किस्त जारी हो गई है। जल्द काम शुरू कराया जाएगा। अमरोहा-रजबपुर मार्ग के लिए करीब 35 करोड़ रुपये का संशोधित आकलन शासन को भेजा जा चुका है। मंजूरी के बाद निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed