{"_id":"65f37781683663feaf0b11c4","slug":"two-ring-roads-will-provide-relief-to-gajraula-from-jam-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-115482-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दो रिंग रोड गजरौला को दिलाएंगी जाम से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दो रिंग रोड गजरौला को दिलाएंगी जाम से निजात
विज्ञापन
गजरौला। गजरौला में 2031 तक का मास्टर प्लान लागू हो गया। जिसमें नगर के साथ ही आस पास के 22 गांव आ रहे हैं। अब एमडीए दो रिंग रोड बनाने की तैयारी में हैं। इस पर विचार शुरू कर दिया है। प्लान के मुताबिक एक रिंग रोड यकबगड़ी के सामने से होकर गजरौला के उत्तर दिशा में बनाया जाएगा। जो टूटी पुलिया से करीब पांच सौ मीटर गजरौला की तरफ हाईवे को जोड़ेगा। वहीं दूसरा रिलायंस पेट्रोल पंप से शहवाजपुर डोर पर पहुंचेगा। यह रिंग रोड गजरौला के लोगों को जाम से निजात दिलाएंगी।
औद्याेगिक नगरी गजरौला में बीते कई साल से मास्टर प्लान को लागू किए जाने की मांग की जा रही थी। जिसे छह मार्च को शहरी एवं नियोजन अनुभाग-3 के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन रमेश गोकर्ण ने हरी झंडी दे दी है। 2031 तक जारी मास्टर प्लान में गजरौला नगर और आस पास के 22 गांव शामिल किए गए हैं। एमडीए की आगामी दस वर्ष में गजरौला क्षेत्र में 1650 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की तैयारी है। यहां पर ट्रांसपोर्ट नगर और बस अड्डा बनेगा। नई कॉलोनियां बसाई जाएंगी। औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाएंगी। ट्रांसपोर्ट नगर बस जाने और बस अड्डा बन जाने व नई औद्याेगिक इकाइयां स्थापित हो जाने के कारण गजरौला क्षेत्र में यातायात का दबाव हो जाएगा। ऐसे में रोजाना जाम की समस्या बना रहना स्वभाविक है। वाहन लेकर निकलना दूभर हो जाएगा। लोगों को ऐसी समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसलिए एमडीए गजरौला में दो रिंग रोड बनाने पर विचार कर रहा है। रिंग रोड बन जाने पर लोगों की परेशानी दूर होगी। एक रिंग रोड यकबगड़ी के सामने से शुरू होगा। जो गजरौला के उत्तर-पश्चिम से होकर शहवाजपुर डोर के निकट टूटी पुलिया से करीब पांच सौ मीटर गजरौला की दिशा में हाईवे को जोड़ेगा। दूसरा रिंग रोड गजरौला एमडीए के दायरे से बाहर रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट से बनाई जाएगी। ये गजरौला के पूर्व और दक्षिण में होकर गुजरेगा। जो शहवाजपुर डोर के सामने हाईवे पर मिलेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गजरौला क्षेत्र में मास्टर प्लान लागू हो जाने के कारण औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी। नई कॉलोनियां बसेंगी। ट्रांसपोर्ट नगर बसेगा। बस अड्डा बनेगा। आबादी के चलते लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसलिए दो रिंग रोड बनाए जाने की योजना है। जिस पर आने वाले समय में काम किया जाएगा।
विज्ञापन
-शैलेष कुमार, उपाध्यक्ष मुरादाबाद विकास प्राधिकरण