फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two real brothers, the main accused in the Changa Darwaza case, arrested

छंगा दरवाजा प्रकरण के मुख्य आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two real brothers, the main accused in the Changa Darwaza case, arrested
छंगा दरवाजा प्रकरण के मुख्य आरोपी दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरे प्रकरण में पुलिस ने अब तक पंद्रह आरोपियों को जेल भेज दिया है। जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के दबिश दी जा रही है। फिलहाल मोहल्ले में शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि जिले में 18 मार्च को होली थी। इस दौरान मोहल्ला छंगा दरवाजा के लोग धर्मशाला के सामने डीजे लगाकर नृत्य कर रहे थे। इस दौरान डीजे तेज आवाज के साथ बज रहा था। इस दौरान पहुंचे दूसरे वर्ग के लोगों ने डीजे की तेज आवाज को लेकर नाराजगी जताई और बंद कराने की मांग की। बस इसी बात को लेकर दोनों वर्गों में कहासुनी हो गई थी। दोनों वर्गों के लोगों के बीच पथराव शुरू हो गया था। एक वर्ग के लोगों ने छतों से पथराव किया थी। इस मामले में पुलिस की तरफ से 12 नामजद समेत 52 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस पहले ही तेहर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के मुताबिक मंगलवार को पुलिस ने इस बवाल के मुख्य आरोपी लियाकत और उसके भाई शराफत निवासी छंगा दरवाजा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। जबकि वीडियो फोटो के आधार पर पहचान में आए फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। पूरे प्रकरण में अब तक पंद्रह आरोपियों की गिरफ्तार की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed